Logo
बलौदाबाजार जिले में सतनाम सद्भाव पदयात्रा के दौरान कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

कुश अग्रवाल- बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की सतनाम सद्भाव पदयात्रा लगातार जारी है। पदयात्रा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया जा रहा है तथा बड़ी संख्या में समाजजन यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

इसी बीच आज प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के अवसर पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहिब ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि, वे पूरे सतनाम समाज और पदयात्रियों की ओर से मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई देते हैं।

प्रदेश के सर्वांगीण विकास का कार्य रहेगा जारी- गुरु खुशवंत
मंत्री गुरु खुशवंत ने अपने संदेश में कहा कि, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं और राज्य चौमुखी प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। आगे भी इसी प्रकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास का कार्य जारी रहे, यही उनकी कामना है। कैबिनेट मंत्री ने संत शिरोमणि गुरु घासीदास से मुख्यमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की।

5379487