संतोष कश्यप- अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बतौली आत्मानंद स्कूल में फेयरवेल पार्टी के दौरान हुड़दंग मचाने वाले 11 छात्र- छात्राओं को निलंबित कर दिया गया है। ये सभी छात्र- छात्राएं कक्षा 12 वीं में पढ़ाई करने वाले हैं।
अंबिकापुर में स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्र- छात्राएं बीच सड़क पर खतरनाक स्टंट करती हुई नजर आई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने लिया संज्ञान. @SurgujaDist #Chhattisgarh @Surguja_police @CG_Police pic.twitter.com/530DBlUt1q
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) February 19, 2025

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी छात्रों के अभिभावकों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है। अगर छात्र-छात्राओं या उनके अभिभावकों का जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है, तो उन्हें आगामी परीक्षाओं से वंचित किया जा सकता है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी नोटिस में साफ तौर पर अनुशासनहीनता को लेकर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
बतौली के #आत्मानंद_स्कूल में हुड़दंग मचाने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी छात्रों के अभिभावकों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है। न. @SurgujaDist #Chhattisgarh @Surguja_police @CG_Police #StudentLife pic.twitter.com/puDlUIJVoM
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) February 20, 2025
नियमों को कड़ाई से कराया जाएगा पालन
बहरहाल, शिक्षा विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि, भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए स्कूलों में अनुशासन संबंधी नियमों को कड़ाई से पालन कराया जाएगा है।










