ipl super over history: आईपीएल 2025 का पहला सुपर ओवर राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुआ, जिसमें होम टीम दिल्ली ने बाजी मारी। राजस्थान रॉयल्स सुपर ओवर पूरा भी नहीं खेल पाई। सिर्फ 5 गेंद में 11 रन बनाए और दो विकेट गिरे। दिल्ली ने चौथी गेंद पर ही लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। इसके बाद से फैंस के मन में ये सवाल जरूर होगा कि अब तक आईपीएल में कितने सुपर ओवर हुए हैं और किस टीम ने सुपर ओवर में सबसे ज्यादा मैच जीते हैं। तो आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
आईपीएल का ये 18वां सीजन चल रहा है और अबतक 15 मुकाबले टाई हुए हैं, जिनका फैसला सुपर ओवर से निकला। दिल्ली कैपिटल्स (जिसे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम से जाना जाता था) ने सबसे ज़्यादा 5 सुपर ओवर खेले हैं। मुंबई इंडियंस का सुपर ओवर रिकॉर्ड सबसे अच्छा है- 5 मैचों में चार जीत। दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स का रिकॉर्ड सबसे खराब है-चार मैचों में से केकेआर ने 3 मुकाबले गंवाए हैं।
आईपीएल के 2020-21 सीजन में सबसे ज्यादा 4 मैच टाई हुए, जिनका नतीजा सुपर ओवर में निकला। इसके बाद 2019 और 2013 सीजन में 2-2 मैच सुपर ओवर में गए।
आईपीएल इतिहास में सुपर ओवर के मुकाबलों की पूरी लिस्ट
1. राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया –23 अप्रैल, 2009, केप टाउन
2. किंग्स इलेवन पंजाब ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया–12 मार्च, 2010, चेन्नई
3. सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु को हराया–7 अप्रैल, 2013, हैदराबाद
4. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने दिल्ली डेयरडेविल्स (दिल्ली कैपिटल्स) को हराया–16 अप्रैल, 2013, बैंगलुरु
5. राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया –29 अप्रैल, 2014, अबु धाबी
6. किंग्स इलेवन पंजाब ने राजस्थान रॉयल्स को हराया–21 अप्रैल, 2015, अहमदाबाद
7. मुंबई इंडियंस ने गुजरात लायंस को हराया–29 अप्रैल, 2017, राजकोट
8. दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया –30 अप्रैल, 2019, दिल्ली
9. मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया –2 मई, 2019, मुंबई
10. दिल्ली कैपिटल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को हराया- 20 सितंबर, 2020, दुबई
11. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को हराया- 28 सितंबर, 2020, दुबई
12. कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया- 18 अक्टूबर, 2020, अबू धाबी
13. किंग्स इलेवन पंजाब ने मुंबई इंडियंस को हराया-18 अक्टूबर, 2020, दुबई
14. दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया- 25 अप्रैल, 2021, चेन्नई
15. दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराया-16 अप्रैल, 2025, दिल्ली









