Logo

SL vs ENG LIVE: इंग्लैंड को पहला झटका, मदुशंका ने जोस बटलर को आउट किया

SL vs ENG LIVE: इंग्लैंड को पहला झटका, मदुशंका ने जोस बटलर को आउट किया

Sri lanka vs England Super 8 Match Live score: टी20 विश्व कप 2026 में रविवार को पल्लेकल में श्रीलंका की टक्कर इंग्लैंड से हो रही। ये सुपर-8 राउंड का दूसरा मैच है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। इंग्लैंड का पहला विकेट गिर चुका है। जॉस बटलर को मदुशंका ने आउट किया है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला मैच बारिश में धुल गया था। ऐसे में ग्रुप-2 का ये मुकाबला अहम हो जाता है, जो भी टीम इस मैच को हारेगी, उसके लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो जाएगी। इस मुकाबले में भी बारिश विलेन बन सकती है। 

मौसम विभाग ने रविवार को कैंडी में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की है। ऐसे में ये आशंका है कि या तो श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मुकाबला देरी से शुरू होगा या ओवर कम किए जा सकते हैं। इतना ही नहीं, आशंका तो पूरा मैच रद्द होने की भी जताई जा रही है। इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच सुपर-8 मुकाबला दोपहर तीन बजे शुरू होगा और टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर ढाई बजे होगा।

ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ एक गलती के अलावा, श्रीलंका अच्छी फ़ॉर्म में है, खासकर पल्लेकल में, जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ अपना दबदबा दिखाया। वानिंदु हसरंगा और मथीशा पथिराना के न होने के बावजूद, वे सुपर 8 स्टेज की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगे। इंग्लैंड के लिए, यह एक मुश्किल टूर्नामेंट रहा है, और उन्हें ग्रुप स्टेज में कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

15:19 PM(5 minutes ago )

SL vs ENG Live score updates

Posted by: Saurabh Mishra

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, पवन रत्नायके, दासुन शनाका (कप्तान),कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, दुषन हेमंथ, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद।

14:01 PM(1 hour ago )

SL vs ENG Live score updates

Posted by: Saurabh Mishra

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मैच भी बारिश में धुल सकता है। स्थानीय मौसम विभाग ने कैंडी में बारिश और आंधी तूफान की आशंका जताई है। एक दिन पहले पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच बारिश में धुल गया था। 

13:59 PM(1 hour ago )

SL vs ENG Live score updates

Posted by: Saurabh Mishra

टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सुपर-8 मैच इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच दोपहर 3 बजे से पल्लेकल में खेला जाएगा। 

5379487