Moonglet Recipe in Hindi: अगर आप सुबह के नाश्ते में रोज-रोज पोहा-उपमा और पराठा खाकर बोर हो चुकें है और कुछ हेल्दी व टेस्टी ट्राय करना चाहते हैं, तो मूंगलेट आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। यह मूंग दाल से बना एक शानदार प्रोटीन-रिच ब्रेकफास्ट है, जो काफी टेस्टी और सेहत के लिए फायदेमंद होता है। सबसे अच्छी बात है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता, इसलिए सुबह की भागदौड़ में भी आप इसे आसानी से बना सकते हैं।
मूंगलेट बनाने के लिए सामग्री
- धुली मूंग दाल
- पानी
- नमक
- हरी मिर्च
- बेकिंग सोडा
- बड़ा प्याज
- टमाटर
- शिमला मिर्च
- ताजा हरा धनिया
- तेल
मूंगलेट बनाने की रेसिपी
सुबह के नाश्ते में टेस्टी और हेल्दी मूंगलेट बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह से साफ करें। फिर कम से कम 2 घंटे या पूरी भर दाल को पानी में भिगो कर रख दें। फिर सुबह दाल में से पानी को निकाल दें। और फिर मिक्सर जार में दाल को डालें। फिर इसमें थोड़ा पानी, 1 हरी मिर्च, और नमक डालकर पीसकर स्मूद घोल तैयार करें। और ध्यान रहें घोल थोड़ा मोटा ही हो।
फिर तबा या पैन में थोड़ा सा तेल डालकर उसे गर्म करें। फिर इसमें घोल डालकर उसे चीला के जैसे फैलाएं। और फिर जब थोड़ा सा बुलबले जैसे बनने लगे तो उसपर ऊपर से बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, टमाटर, शिमला मिर्च और हरा धनिया डालें। फिर करछी से हल्के हाथों से उसको पलटकर सब्जियों को दबाएं, ताकि वे घोल में चिपक जाएं और अच्छे से पक जाएं। स्लो फ्लेम में 2-3 मिनट तक पकाएं और उसके बाद मूंगलेट को पलट दें। फिर दूसरे साइड भी थोड़ा सा तेल लगाकर सेक लें। अब आपका टेस्टी और हेल्दी मूंगलेट बनकर तैयार है। इसे आप सॉस या फिर चटनी के साथ सर्व करें और गर्मा-गरम मूंगलेट का लुफ्त उठाएं।










