Logo
Potato Lollipop: शाम की चाय के साथ कुरकुरे पोटैटो लॉलीपॉप एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। जानते हैं इन्हें बनाने का आसान तरीका।

Potato Lollipop: अगर आप शाम की चाय के साथ कुछ नया और टेस्टी ट्राय करना चाहते हैं, तो क्रिस्पी पोटैटो लॉलीपॉप एक परफेक्ट ऑप्शन है। यह स्नैक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बेहद पसंद आता है। बाहर मिलने वाले लॉलीपॉप जैसा स्वाद अब आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं, वो भी कम खर्च और हेल्दी तरीके से।

आजकल फास्ट फूड का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है, लेकिन घर का बना स्नैक हमेशा से ज्यादा सुरक्षित और स्वादिष्ट होता है। पोटैटो लॉलीपॉप न सिर्फ खाने में लाजवाब होता है, बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी, जिससे आप घर बैठे होटल जैसा स्वाद पा सकते हैं।

पोटैटो लॉलीपॉप बनाने के लिए सामग्री

  • उबले हुए आलू - 4-5
  • ब्रेड क्रम्ब्स - 1 कप
  • कॉर्नफ्लोर - 2 चम्मच
  • हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
  • गरम मसाला - 1/2 चम्मच
  • धनिया पत्ती - 2 चम्मच (कटी हुई)
  • नमक - स्वादानुसार
  • तेल - तलने के लिए

पोटैटो लॉलीपॉप बनाने का तरीका

क्रिस्पी पोटैटो लॉलीपॉप बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। इसके लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश कर लें। अब इसमें हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक और धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। यह मिश्रण लॉलीपॉप का बेस होगा।

अब तैयार मिश्रण को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें और इन्हें लॉलीपॉप जैसा गोल या अंडाकार आकार दें। चाहें तो बीच में टूथपिक लगाकर इसे और आकर्षक बना सकते हैं।

Mango Falooda Ice Cream: घर पर बनाएं मैंगो फालूदा आइस्क्रीम, जो खाएगा रेसिपी पूछे बिना नहीं रहेगा

Copper Utensils: तांबे के बर्तन में पानी पीना कर सकता है कमाल! इन 5 फायदों को जानकर चौंक जाएंगे

Less Sleep Side Effects: नींद की कमी बना सकती है बीमार! शुरू हो सकती हैं 5 परेशानियां

Cucumber Buying: ताजा खीरा घर लाना चाहते हैं? खरीदते वक्त इन बातों का रखे ध्यान

एक बाउल में कॉर्नफ्लोर और थोड़ा पानी डालकर घोल बना लें। अब तैयार लॉलीपॉप को पहले कॉर्नफ्लोर के घोल में डुबोएं और फिर ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटें। इससे लॉलीपॉप कुरकुरे बनेंगे।

कढ़ाही में तेल गरम करें और मध्यम आंच पर लॉलीपॉप को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें। ध्यान रखें कि आंच ज्यादा तेज न हो, वरना बाहर से जल सकते हैं और अंदर से कच्चे रह जाएंगे।

अब तैयार पोटैटो लॉलीपॉप को गर्मागर्म प्लेट में निकालें और टमाटर सॉस या हरी चटनी के साथ परोसें। यह स्नैक पार्टी, बच्चों के टिफिन या शाम की चाय के लिए एकदम परफेक्ट है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

7