Logo
Bread Vada Recipe: ब्रेड पकोड़ा एक स्वादिष्ट स्नैक है जो काफी पसंद किया जाता है। इसे बनाना भी बहुत सरल है। जानते हैं इसकी रेसिपी।

Bread Vada Recipe: शाम की चाय हो या बच्चों की अचानक लगी भूख, कुछ कुरकुरा और चटपटा मिल जाए तो मजा ही आ जाता है। ऐसे में अगर घर में ब्रेड पड़ी हो, तो आप मिनटों में स्वादिष्ट ब्रेड वड़ा तैयार कर सकते हैं। यह रेसिपी बाहर मिलने वाले वड़ा से कम नहीं, बल्कि साफ-सुथरे तरीके से घर में बनी होने के कारण ज्यादा हेल्दी भी होती है।

ब्रेड वड़ा खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो कम समय में झटपट स्नैक बनाना चाहते हैं। उबले आलू, मसालों और ब्रेड के साथ तैयार यह डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान और परफेक्ट तरीका।

ब्रेड वड़ा बनाने के लिए सामग्री

  • 6 ब्रेड स्लाइस
  • 3 उबले हुए आलू
  • 1 बारीक कटा प्याज
  • 1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी)
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
  • तलने के लिए तेल
  • थोड़ा पानी (ब्रेड भिगोने के लिए)

ब्रेड वड़ा बनाने का तरीका 

ब्रेड वड़ा एक स्वादिष्ट स्नैक है जो बनाना भी आसान है। सबसे पहले उबले आलू को एक बड़े बाउल में अच्छी तरह मैश कर लें। अब इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला और नमक डालें।

अब ऊपर से हरा धनिया मिलाकर सारी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स कर लें। तैयार मिश्रण को छोटे-छोटे गोल बॉल्स का आकार दे दें। यही ब्रेड वड़ा की स्टफिंग होगी। अब ब्रेड स्लाइस लें और उसके किनारे (ब्राउन हिस्सा) हल्के हाथ से काट लें। 

एक प्लेट में थोड़ा पानी रखें और ब्रेड को हल्का सा पानी में डुबोकर तुरंत निकाल लें। ध्यान रखें कि ब्रेड ज्यादा देर पानी में न रहे, वरना वह टूट सकती है। भीगी हुई ब्रेड को हथेली पर रखें और हल्के हाथ से दबाकर अतिरिक्त पानी निकाल दें। अब उसके बीच में आलू की स्टफिंग रखें और चारों तरफ से ब्रेड को बंद करते हुए गोल वड़ा का आकार दें।

Coconut Husk Uses: नारियल का छिलका घर के 5 काम बनाएगा आसान, इन तरीकों से कर लें इस्तेमाल

Obesity Side Effects: हल्के में न लें मोटापा, 5 बड़ी बीमारियों की बन सकता है वजह, जान लें इन्हें

Paneer Pasanda: होटल जैसा पनीर पसंदा घर पर बनाएं, स्वाद ऐसा कि देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

कढ़ाई में तेल गर्म करें। तेल मध्यम आंच पर होना चाहिए। जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए, तब तैयार ब्रेड वड़ा को सावधानी से तेल में डालें। इन्हें धीमी से मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।

जब वड़ा चारों तरफ से गोल्डन ब्राउन हो जाए, तो इन्हें निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें, ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए। गर्मागर्म ब्रेड वड़ा को हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)

5379487