Methi Dana Oil: रोज़ाना गिरते, रूखे और बेजान बाल आज की सबसे आम समस्या बन चुके हैं। बदलती लाइफस्टाइल, बढ़ता प्रदूषण और गलत हेयर प्रोडक्ट्स बालों की जड़ों को कमजोर कर देते हैं। ऐसे में अगर आप बिना केमिकल के कोई देसी और असरदार उपाय ढूंढ रहे हैं, तो मेथी दाना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
रसोई में आसानी से मिलने वाला मेथी दाना बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद प्रोटीन, आयरन, निकोटिनिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स बालों की जड़ों को पोषण देते हैं। खास बात यह है कि घर पर तैयार किया गया मेथी दाना ऑयल न सिर्फ हेयर फॉल कम करता है, बल्कि बालों को घना, मजबूत और चमकदार बनाने में भी मदद करता है।
मेथी दाना क्यों है बालों के लिए खास?
मेथी दाना में प्रोटीन और लेसिथिन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो बालों को मजबूती देता है। यह स्कैल्प को पोषण देकर डैंड्रफ की समस्या कम करता है और बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है। इसके नियमित उपयोग से दोमुंहे बालों और समय से पहले सफेद होने की समस्या में भी राहत मिल सकती है।
मेथी दाना ऑयल बनाने की आसान विधि
सामग्री
- 2 बड़े चम्मच मेथी दाना
- 1 कप नारियल तेल (या सरसों का तेल)
बनाने का तरीका
सबसे पहले मेथी दाना को हल्का सा दरदरा पीस लें। अब एक पैन में नारियल तेल गर्म करें और उसमें पिसी हुई मेथी डाल दें। धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं, जब तक मेथी का रंग हल्का भूरा न हो जाए। गैस बंद कर दें और तेल को ठंडा होने दें। इसके बाद छानकर किसी कांच की बोतल में भर लें। यह तेल हफ्ते में 2-3 बार स्कैल्प पर लगाकर हल्की मालिश करें। कम से कम 1-2 घंटे या रातभर छोड़ दें, फिर माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।
Coconut Husk Uses: नारियल का छिलका घर के 5 काम बनाएगा आसान, इन तरीकों से कर लें इस्तेमाल
Obesity Side Effects: हल्के में न लें मोटापा, 5 बड़ी बीमारियों की बन सकता है वजह, जान लें इन्हें
Paneer Pasanda: होटल जैसा पनीर पसंदा घर पर बनाएं, स्वाद ऐसा कि देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी
मेथी दाना ऑयल के फायदे
- हेयर फॉल में कमी: मेथी में मौजूद प्रोटीन बालों की जड़ों को मजबूत करता है, जिससे बाल झड़ना कम होता है।
- डैंड्रफ से राहत: इसके एंटीफंगल गुण स्कैल्प की खुजली और रूसी को कम करने में मदद करते हैं।
- बालों की ग्रोथ: नियमित इस्तेमाल से नए बाल उगने में मदद मिल सकती है।
- नेचुरल शाइन: यह बालों को अंदर से पोषण देकर उनमें प्राकृतिक चमक लाता है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)









