Walnuts Benefit: भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ख्याल रखना आसान नहीं है। गलत खानपान और तनाव की वजह से दिल की बीमारी, मोटापा और कमजोरी जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में अगर आप एक ऐसा सुपरफूड ढूंढ रहे हैं जो स्वादिष्ट भी हो और सेहत के लिए भी फायदेमंद, तो अखरोट आपकी डाइट का हिस्सा जरूर होना चाहिए।
अखरोट दिखने में भले ही छोटा हो, लेकिन पोषण के मामले में यह बेहद ताकतवर है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। विशेषज्ञ भी रोजाना 2-3 अखरोट खाने की सलाह देते हैं, जिससे शरीर को जरूरी पोषण मिल सके।
अखरोट खाने के 6 बड़े फायदे
दिल को रखे स्वस्थ
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। नियमित सेवन से हृदय रोग का खतरा कम हो सकता है और ब्लड प्रेशर भी संतुलित रहता है।
दिमाग की ताकत बढ़ाए
अखरोट का आकार दिमाग जैसा होता है और यह सच में ब्रेन हेल्थ के लिए फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और हेल्दी फैट्स याददाश्त को मजबूत करने और मानसिक एकाग्रता बढ़ाने में मदद करते हैं। पढ़ाई करने वाले बच्चों और कामकाजी लोगों के लिए यह खास लाभकारी है।
वजन कंट्रोल में मददगार
हालांकि अखरोट में कैलोरी होती है, लेकिन इसमें मौजूद फाइबर और प्रोटीन पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं। इससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचाव होता है। सही मात्रा में सेवन करने से वजन संतुलित रखने में मदद मिल सकती है।
Coconut Husk Uses: नारियल का छिलका घर के 5 काम बनाएगा आसान, इन तरीकों से कर लें इस्तेमाल
Obesity Side Effects: हल्के में न लें मोटापा, 5 बड़ी बीमारियों की बन सकता है वजह, जान लें इन्हें
Paneer Pasanda: होटल जैसा पनीर पसंदा घर पर बनाएं, स्वाद ऐसा कि देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी
हड्डियों को बनाए मजबूत
अखरोट में मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक हैं। बढ़ती उम्र में हड्डियों की कमजोरी से बचने के लिए इसे डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।
त्वचा और बालों के लिए लाभकारी
अखरोट में मौजूद विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं। यह स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने और समय से पहले झुर्रियां आने से रोकने में मदद कर सकता है। साथ ही, बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में भी सहायक है।
पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त
अखरोट में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाती है। यह कब्ज की समस्या से राहत दिलाने और आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। नियमित सेवन से गट हेल्थ बेहतर हो सकती है।
(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)









