Logo
बलौदा बाजार दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, होली पर शराब दुकानें बंद रखने पर विचार हो रहा है, अंतिम निर्णय जल्द होगा।

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के दौरे पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने होली के दिन शराब दुकानों के संचालन को लेकर बड़ा संकेत दिया है। गिरौदपुरी धाम में दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने साफ कहा कि, होली पर शराब दुकानें बंद रखने का विकल्प सरकार के विचार में है, हालांकि अंतिम निर्णय अभी लिया जाना बाकी है।

गिरौदपुरी धाम पहुंचे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री आज बलौदा बाजार जिले में थे, जहां वे गिरौदपुरी धाम पहुंचे और गुरुदर्शन मेले में शामिल हुए। उन्होंने यहां पूजा-अर्चना की, माथा टेककर आशीर्वाद लिया और स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की। धार्मिक कार्यक्रम के बीच CM साय का यह दौरा राजनीतिक और प्रशासनिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

होली पर शराब दुकानों को लेकर CM का बड़ा बयान
पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि क्या होली के दिन शराब दुकानें खुली रहेंगी, तो उन्होंने कहा कि इस पर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि, 'होली के दिन ड्राई डे को निरध नहीं किया गया है।' उनके इस बयान के बाद प्रदेशभर में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या इस बार होली के मौके पर पूर्ण शराबबंदी लागू होगी।

आधिकारिक निर्णय पर टिकी नजर
मुख्यमंत्री के संकेत के बाद अब नजर शासन स्तर पर होने वाले आधिकारिक आदेश पर है। आमजन से लेकर व्यापारियों और प्रशासनिक अमले तक, सभी यह जानना चाहते हैं कि होली पर शराब दुकानें खुलेंगी या बंद रहेंगी। अधिकारियों के अनुसार अंतिम फैसला जल्द सरकार की ओर से जारी किया जा सकता है।

5379487