घर बैठे देखें 'रामायण' पर बनी ये फिल्में

21 Jan 2024

फोटो क्रेडिट: Google

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा है। पूरा देश राम लला के भव्य स्वागत की तैयारियों में जुटा है। वहीं 22 जनवरी को ज्यादातर राज्यों में छुट्टियां घोषित किया गया है और कई राज्यों में स्कूल बंद है।

इस अवसर पर लोग अपने घरों में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले रामायण पर बनीं ये फिल्मों का आनंद उठा सकते है। वहीं घर बैठे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लाइव देख सकते है।

साल 1961 में बाबुभाई के निर्देशन में 'संपूर्ण रमायण' बनी थी। जिसमें एक्टर महीपाल भगवान राम का और अनीता गुहा ने माता सीता का रोल प्ले किया था।

साल 1997 में वी मधुसुधन राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लव कुश' बनी थी। इस फिल्म में जितेंद्र ने भगवान राम और जयाप्रदा ने माता सीता का रोल प्ले किया था।

साल 1948 में होमी वाडिया के निर्देशन में 'श्री रामभक्त हनुमान' फिल्म बनी थी। ये फिल्म ब्लैक एंड व्हाइट थी वहीं इसमें एस एन त्रिपाठी राम और सोना चैटर्जी ने सीता का रोल प्ले किया था।

साल 1993 में जापानी डायरेक्टर युगो सको के साथ मिलकर बॉलीवुड निर्देशक राम मोहन ने एनिमेशन फिल्म 'रामायण-द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा' बनाई। इस फिल्म में राम की आवाज अरुण गोविल ने और रावण की अमरीश पुरी ने दी थी।

साल 2023 में ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' बनी थी। इस फिल्म में प्रभास ने भगवान राम और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने सीता का रोल प्ले किया था।