22 Jan 2024
फोटो क्रेडिट: Instagram
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में कंगना रनौत, अमिताभ बच्चन, आलिया-रणबीर से लेकर शंकर महादेवन, सोनू निगम और रजनीकांत जैसे तमाम हस्तियां समारोह में मौजूद रहे।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन, उद्योगपति अनिल अंबानी साथ में नजर आए।
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में रणदीप हुडा और लिन लैशराम भी शामिल हुए।
फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी, आयुष्मान खुराना, कैटरीना और पति विक्की कौशल, माधुरी दीक्षित-डॉ. श्रीराम नेने भी अयोध्या में 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के दौरान मौजूद रहे।
राम मंदिर समारोह के लिए कंगना रनौत क्रीम साड़ी, लाल ब्लाउज और रेड शॉल में दिखीं। वहीं वह पूरे जोश में 'जय श्री राम' के नारे लगाती भी नजर आईं।
चिरंजीवी, पत्नी सुरेखा कोनिडाला और बेटे राम चरण भी राम मंदिर समारोह में शामिल हुए। इस दौरान वे सभी एक साथ आए।
राम मंदिर समारोह में अपनी प्रस्तुति के बाद गायिका अनुराधा पौडवाल भावुक हो गईं। वहीं मीडिया से बात करते हुए कहा- ''मेरे पास शब्द नहीं है।''