बटरफ्लाई ड्रेस मेंं ट्रोल हुई अनन्या पांडे

23 Jan 2024

फोटो क्रेडिट: Instagram

लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहने वाली अनन्या पांडे अपने अंतरंगी लुक की वजह से काफी ट्रोल हो रही हैं।

हाल ही में अनन्या का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह पेरिस में हुए फैशन शो में रैंप वॉक करती नजर आ रही है।

इन तस्वीरों में अनन्या ब्लैक कलर की शिमरी मिनी ड्रेस में नजर आ रहीं हैं जिसके साथ आगे की तरफ एक राउंड शेप वाली जाली अटैच है, जिसे अनन्या ने अपने हाथों से पकड़ा है।

अनन्या पांडे की ड्रेस से अटैच इस जाली में कलरफुल तितलियां बनी हुई है।

अनन्या के लुक को देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, मच्छरदानी तो वहीं दूसरे ने उर्फी जावेद पार्ट 2 कहा।

अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की बात करें, तो हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'खो गए हम कहां' में उन्हें देखा गया था।