Anushka Sharma Birthday: बॉलीवुड की चमकती दुनिया में कई चेहरे आते हैं और चले जाते हैं। लेकिन कुछ सितारे ऐसे होते हैं जो अपनी सादगी, टैलेंट और शालीनता से लोगों के दिलों में जगह बना लेते हैं। ऐसी ही एक शख्सियत हैं अनुष्का शर्मा, जिन्होंने सिर्फ फिल्मों से नहीं, बल्कि अपनी सोच और अंदाज से भी सबको प्रभावित किया है। आज यानी 1 मई को अनुष्का अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए जानते हैं उनकी जिंदगी की 5 ऐसी अनसुनी बातें, जो उन्हें खास बनाती हैं।
- एक्ट्रेस बनने से पहले अनुष्का शर्मा एक मॉडल थीं और उन्होंने सिल्क एंड शाइन, व्हिस्पर जैसे प्रसिद्ध ब्रांड्स के लिए काम किया था।
- उनकी पहली फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' एक बड़ी हिट साबित हुई, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान के साथ काम किया और इस फिल्म ने उन्हें पहचान भी दिलाई।
- अनुष्का शर्मा शाकाहारी हैं और पशु अधिकारों को लेकर खुलकर अपनी राय रखती हैं।
- अनुष्का शर्मा एक प्रशिक्षित क्लासिकल डांसर हैं और उन्होंने प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना शोवना नारायण से कथक की शिक्षा ली है।
- अनुष्का क्लीन स्लेट फिल्म्ज नामक प्रोडक्शन कंपनी की सह-स्थापना हैं, जिसने NH10 और परी जैसी कई फिल्में बनाई हैं।

इसे भी पढ़े: Watch: चैंपियंस ट्रॉफी जीतते ही अनुष्का शर्मा को गले लगाने भागे विराट कोहली, देखें कपल के अनदेखे पलों की झलकी
- अनुष्का शर्मा एकमात्र अभिनेत्री हैं जो लगातार नौ वर्षों तक फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी 100 लिस्ट में शामिल रही हैं।
- अनुष्का कई सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल हैं, खासतौर पर पशु कल्याण और महिलाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर वे बातचीत करती हैं।
- विराट और अनुष्का की जोड़ी आज लाखों लोगों के लिए 'कपल गोल्स' बन चुकी है। दोनों ने 2017 में इटली में प्राइवेट वेडिंग की थी।
- चमक-दमक की दुनिया में रहकर भी अनुष्का का जुड़ाव प्रकृति से हमेशा बना रहा है। वह एनवायरनमेंट को लेकर हमेशा एक्टिव रहती हैं और क्लीन फ्री लाइफस्टाइल को फॉलो करती हैं।
- 2021 में बेटी वामिका के जन्म के बाद अनुष्का ने मां बनने की जिम्मेदारी को खूबसूरती से निभाया। इसके बाद 2024 में उनका दूसरा बच्चा अकाय का जन्म हुआ था।









