KH x RK Reunion: तमिल फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े सुपरस्टार्स कमल हासन और रजनीकांत 47 साल बाद स्क्रीन पर फिर एक बार साथ में नजर आने वाले हैं। नेल्सन दिलीपकुमार की डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म का ऐलान शनिवार को हुआ। आपको बता दें कि दोनों एक्टर्स की जोड़ी को आखिरी बार साल 1981 में फिल्म 'Thillu Mullu' में देखा गया था।
सोशल मीडिया पर की घोषणा
A Special reunion with my friend @Rajinikanth.
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) February 21, 2026
Every great journey deserves another chapter!
My best to @NelsonDilpkumar and @AnirudhOfficial - and to @RedGiantMovies for powering this collaboration.#KHxRK#RedGiant17 pic.twitter.com/pZEwYiokOY
कमल हासन ने X पर लिखा, “मेरे दोस्त @Rajinikanth के साथ एक खास मुलाकात। हर शानदार सफर दूसरे चैप्टर का हकदार होता है! @NelsonDilpkumar @AnirudhOfficial इस कोलेबोरेशन को पावर देने के लिए @RedGiantMovies को मेरी शुभकामनाएं। #KHxRK #RedGiant17।”
यह भी पढ़े - बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाबला! 'अस्सी' या 'दो दीवाने सहर में'; पहले दिन किसने मारी बाजी?
प्रोमो वीडियो में दिखा मजेदार अंदाज
तीन मिनट 46 सेकेंड के प्रोमो में नेल्सन, अनिरुद्ध, कमल और रजनीकांत नजर आए। प्रोमो में दोनों स्टार्स अलग-अलग स्टाइल में तैयार होकर आमने-सामने आते हैं और स्वैग दिखाते हैं। कमल ड्राइविंग सीट पर बैठते हैं, रजनीकांत उनके पास। प्रोमो में मजेदार अंदाज में पूछा गया “हीरो कौन है?”
इस फिल्म में म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर देंगे और फिल्म Red Giant Movies के बैनर के तले बन रही है। जानकारी के लिए बता दें कि इस प्रोजेक्ट की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।
फैंस की प्रतिक्रिया
फैंस का कहना है कि यह फिल्म तमिल सिनेमा का बड़ा इवेंट होगी। कुछ फैंस ने कहा, “यह फिल्म इंडस्ट्री की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो सकती है।” कमल और रजनीकांत कई हिट फिल्मों में साथ काम कर चुके है।









