Vijay-Rashmika Wedding: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के स्टार कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल 26 फरवरी को उदयपुर में सात फेरे लेंगे। शादी से पहले प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हो चुकी है, जिनकी झलक दोनों ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
उदयपुर में शाही अंदाज
विजय और रश्मिका सोमवार सुबह अलग-अलग फ्लाइट से उदयपुर पहुंचे। यहां से वो सीधे होटल के लिए रवाना हो गए। उनकी शादी ‘Mementos by ITC Hotels’ में होगी, जो अरावली की खूबसूरत वादियों में बना है। होटल की बुकिंग 24 से 26 फरवरी तक के लिए की गई है।
यह भी पढ़े - रश्मिका-विजय ने शादी पर लगाई मुहर! किया 'वेडिंग ऑफ VIROSH' का ऐलान; इस दिन लेंगे फेरे
प्री-वेडिंग डिनर की झलक

शादी की रस्मों की शुरुआत एक शानदार डिनर से हुई। रश्मिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर खूबसूरत कैंडललाइट डिनर की तस्वीर शेयर की। टेबल शाही अंजाज में सजी हैं जिसपर गुलाबी लिली, हरे हाइड्रेंजिया, ताजे सेब और अंगूर से सजावट की गई थी। मेहमानों के लिए खास प्रिंटेड मेन्यू कार्ड रखा गया था, जिसमें जापानी डिश के नाम लिखे थे। हरे रंग के नैपकिन पर ‘विरोश’ लिखा हुआ था, जिसने सबका ध्यान खींचा।
यह भी पढ़े - विजय-रश्मिका की शादी का इन्विटेशन बॉक्स वायरल, परफ्यूम से मिठाई तक कई प्रीमियम गिफ्टस हैं मौजूद; VIDEO
पूल पार्टी और वॉलीबॉल की झलक

विजय ने भी इंस्टाग्राम पर दोस्तों के साथ पूल वॉलीबॉल खेलते हुए तस्वीरें शेयर की। एक तस्वीर में वॉलीबॉल नेट के पीछे खिलाड़ियों की परछाई नजर आई। इसके अलावा पूल में तैरता ड्रिंक स्टेशन भी दिखा, जिससे साफ है कि मेहमानों ने दिनभर मस्ती की।
यह भी पढ़े - 'कांतारा' मिमिक्री विवाद का केस खत्म करना चाहते हैं रणवीर सिंह! कर्नाटक HC में दायर की याचिका
‘विरोश’ नाम का खास मतलब

कपल ने अपनी शादी का नाम ‘The Wedding of Virosh’ रखा है। ये कपल नाम उनके फैंस ने सालों पहले बनाया था। स्टार कपल ने अब इसे ही अपनी शादी की पहचान बन ली है।
यह भी पढ़े - मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने रचा इतिहास, PM मोदी ने तारीफ में कहा- 'ये देश की प्रतिभा का प्रमाण'
हैदराबाद में होगा रिसेप्शन

खबर है कि 3 और 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। अब फैंस को 26 फरवरी का इंतजार है, जब यह पसंदीदा जोड़ी हमेशा के लिए एक हो जाएगी।
यह भी पढ़े - रिहाई के बाद राजपाल यादव ने शुरू की शूटिंग, वैनिटी से शेयर किया धमाकेदार Video









