Don 3 Controversy: Don 3 को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। फिल्म के लीड एक्टर Ranveer Singh और निर्देशक-निर्माता Farhan Akhtar के बीच का टकराव अब खुलकर सामने आ गया है। 40 करोड़ रुपये के मुआवजे को लेकर मामला अब कानूनी रास्ते की तरफ जा सकता है।
क्या हैं पूरा मामला
रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह ने क्रिएटिव मतभेदों के चलते फिल्म से हटने का फैसला किया। इसके बाद फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की कंपनी ‘Excel Entertainment’ ने प्री-प्रोडक्शन में हुए नुकसान के लिए 40 करोड़ रुपये की मांग की। रणवीर ने साफ कह दिया है कि वो कोई पैसा नहीं देंगे।
यह भी पढ़े - 'कांतारा' मिमिक्री विवाद का केस खत्म करना चाहते हैं रणवीर सिंह! कर्नाटक HC में दायर की याचिका
रणवीर ने लगाए ये आरोप
सूत्रों का कहना है कि रणवीर सिंह ने मेकर्स पर आरोप लगाया कि उन्हें हटाकर किसी और एक्टर को लेने की तैयारी चल रही थी। इस दौरान ‘Hrithik Roshan’ का नाम भी सामने आया, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़े - अरिजीत के संन्यास पर आमिर खान बोले- 'हम लोगों का क्या होगा?', गाया खास गाना; Video
गिल्ड की एंट्री
मामला बढ़ने पर ‘Producers Guild of India’ से संपर्क किया गया। गिल्ड ने बताया कि वह सीमित स्तर तक ही मदद कर सकता है। दोनों पक्षों के अड़े रहने पर कानूनी सलाह लेने को कहा गया।
यह भी पढ़े - रिहाई के बाद राजपाल यादव ने शुरू की शूटिंग, वैनिटी से शेयर किया धमाकेदार Video
आमिर के घर मीटिंग
खबर है कि विवाद सुलझाने के लिए मुंबई में आमिर खान के घर एक मीटिंग हुई। इसमें करण जौहर, साजिद नाडियाडवाला और एकता कपूर जैसे बड़े नाम शामिल थे। रणवीर ने ईमेल और व्हाट्सऐप चैट दिखाकर अपना पक्ष रखा, जबकि फरहान और रितेश अपनी मांग पर कायम रहे।
यह भी पढ़े - मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने रचा इतिहास, PM मोदी ने तारीफ में कहा- 'ये देश की प्रतिभा का प्रमाण'
आगे क्या होगा?
अब तक किसी भी तरफ से आधिकारिक बयान नहीं आया है। ऐसे में सवाल यही है कि क्या मामला कोर्ट तक जाएगा या आपसी समझ से सुलझेगा।










