Logo
भोपाल में युवतियों को फंसाकर यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोपों से जुड़े गैंग का खुलासा। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में धर्म परिवर्तन और लड़कियों के यौन शोषण से जुड़ा एक बड़ा गैंग एक्टिव है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की दो युवतियों ने रेप और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने की शिकायत दर्ज करवाई।

नशा देकर करते थे रेप
दोनों के द्वारा की गई अलग-अलग शिकायत से यह खुलासा भी हुआ है कि, इस गैंग में दो लड़कियां एक्टिव थीं जो आर्थिक रूप से कमजोर युवतियों को निशाना बनाकर उन्हें बड़ी पार्टियों में ले जाती थीं। पीड़िताओं बताया है कि, उन्हें छोटे कपड़े पहनने के लिए मजबूर किया जाता था और नशा देकर रेप किया जाता था। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपी फरार हैं।

अमरीन मुख्य साजिशकर्ता
पीड़िताओं में से एक पेशे से ब्यूटिशन है। उसने अमरीन नाम की आरोपी पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि, अगस्त 2025 में अमरीन का भाई उसे अपनी रिश्तेदार के यहां ले गया था। घर में उसे नशीला पदार्थ देकर रेप किया गया। पीड़िता ने बताया कि, अमरीन उसे अलग-अलग जगह लेकर जाती थी जहां लोग उसके साथ दुष्कर्म करते थे। अमरीन के करीबी चंदन यादव पर भी पीड़िता ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: ग्वालियर-भिंड टोल प्लाजा पर फायरिंग

यह भी पढ़ें: विधानसभा बजट सत्र का 7वां दिन, सीएम ने किया बड़ा ऐलान

यह भी पढ़ें: भोपाल-जबलपुर ROB धंसने पर सख्ती

यह भी पढ़ें: भोजशाला सर्वे रिपोर्ट कोर्ट में पेश

यह भी पढ़ें: भोपाल में बजेगा ट्रेड डील पर आर-पार की लड़ाई का बिगुल

शिकायत में इस बात का भी जिक्र है कि, कैसे उन्हें छोटे कपडे पहनाकर पार्टियों में ले जाया जाता था और अमीर लोगों से संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता था। कई बार उन पर धर्म परिवर्तन करने का भी दबाव बनाया जाता था। 

दो सगी बहनें चलाती थीं सैक्स-धर्मपरिवर्तन रैकेट
युवतियों की सप्लाई और धर्म परिवर्तन के इस रैकेट में दो सगी बहनें मुख्य साजिशकर्ता हैं। एक अमरीन है और दूसरी उसकी बहन आफरीन। पहले दोनों झुग्गी में रहा करती थीं लेकिन काले धंधें से दोनों ने खूब कमाई की और अब दोनों विला में रहतीं हैं। लड़कियों की आर्थिक तंगी का फायदा उठाकर वे दूसरे राज्यों में भी उन्हें देह व्यापार के लिए भेजा करती थीं।

पुलिस को रविवार को शिकायत मिली तो तुरंत एक्शन लेते हुए अमरीन, आफरीन और उनके सहयोगी चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। बिलाल, चानू और यासिर जिन पर युवतियों ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है वे फरार हैं। पुलिस तीनों की तलाश कर रही है और इस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

5379487