मध्यप्रदेश। शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के एनएच-46 पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। संजय ट्रैवल्स की बस जो इंदौर जा रही थी, पूरनखेड़ी गांव के पास ट्रक से टकरा गई। दोनों वाहन सामने से एक दूसरे में टकराए। इसके कारण दोनों वाहनों के केबिन क्षतिग्रस्त हो गए।
ट्रक चालक अस्पताल में भर्ती
हादसा इतना भीषण था कि, दोनों ड्राइवर अपने-अपने केबिन में फंस गए। दोनों को अलग करने के लिए क्रेन बुलवानी पड़ी। इस हादसे में बस ड्राइवर की मौत हो गई जबकि पांच यात्री बुरी तरह घायल हुए हैं। पुलिस ने मृतक ड्राइवर के शव को कोलारस मोर्चरी में रखवाया है। ट्रक चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसे भी गंभीर चोट आई है।
पांच यात्री गंभीर रूप से घायल
बताया जा रहा है कि, बस में पचास यात्री सवार थे। हादसे के बाद चारों ओर चीख पुकार मच गई थी। पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
यह भी पढ़ें: भोपाल में धर्मांतरण गैंग का खुलासा
यह भी पढ़ें: मोहन कैबिनेट ने दी 10,520 करोड़ की 5 बड़ी योजनाओं को मंजूरी
यह भी पढ़ें: ग्वालियर-भिंड टोल प्लाजा पर फायरिंग
यह भी पढ़ें: भोपाल-जबलपुर ROB धंसने पर सख्ती
यह भी पढ़ें: भोजशाला सर्वे रिपोर्ट कोर्ट में पेश
ओवरब्रिज निर्माण के चलते लंबा जाम
हादसे का कारण एनएच-46 पर लगा जाम है। यहां पूरनखेड़ी गांव के पास ओवरब्रिज बन रहा है। इसके कारण सड़क को वनवे कर दिया गया है। करीब साढ़े तीन घंटे के लम्बे जाम को यातायात पुलिस ने दोबारा चालू करवाया। बता दें कि, इसी जाम में कुछ छात्र भी फंस गए थे जिन्हें टोल प्लाजा के पिकअप वाहन से स्कूल तक पहुंचाया गया।
स्थानीय लोगों में बढ़ते हादसों को लेकर आक्रोश है। इनका मानना है कि, संकेतक और यातायात की उचित व्यवस्था न किया जान बढ़ते हादसों का कारण है।










