Palak Tiwari Blue Lehenga: अभिनेत्री पलक तिवारी की आने वाली फिल्म "द भूतनी" के म्यूजिक लॉन्च इवेंट पर मुंबई में मंगलवार को बेहद अलग ही दृश्य देखने को मिला। इस इवेंट में पालक तिवारी के साथ संजय दत्त और मौनी रॉय भी मौजूद थे। लेकिन फैंस के उत्साह ने ऐसा रूप ले लिया कि, पलक की गाड़ी को चारों ओर से घेर लिया गया, जिससे उन्हें बाहर निकलने में काफी परेशानी हुई। हालात इतने बिगड़ गए कि, उनकी टीम को उन्हें जीप से उठाकर बाहर निकालना पड़ा।
बता दें, इवेंट के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पलक एक खूबसूरत नीले लहंगे में नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही वह इवेंट स्थल पर पहुंचती हैं, उनकी जीप के चारों ओर भीड़ जमा हो जाती है। फैंस की भीड़ इतनी ज्यादा हो जाती है कि, पलक खुद से बाहर नहीं निकल पातीं, जिसके बाद उनकी टीम का एक सदस्य उन्हें गाड़ी से उठाकर बाहर ले जाता है।
मुस्कुराते हुए पलक भीड़ से निकलीं
इन सब के बीच पलक तिवारी ने अपने फैंस के प्रति प्यार और सम्मान दिखाया। एक अन्य वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि पलक अपनी कार के अंदर बैठी हैं और बाहर खड़े फैंस की ओर हाथ हिलाकर उन्हें धन्यवाद देती हैं। वह मुस्कुराते हुए अपने चाहने वालों के प्रति आभार प्रकट करती हैं, जिससे उनके विनम्र स्वभाव की झलक दिख रही है।
म्यूजिक लॉन्च इवेंट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
म्यूजिक लॉन्च इवेंट के दौरान फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी और माहौल बेहद जोशीला था। हालांकि फैंस की भारी भीड़ की वजह से के आयोजकों को सुरक्षा व्यवस्था बढ़ानी पड़ी ताकि स्थिति को संभाला जा सके।
‘द भूतनी’ कैसी फिल्म है
"द भूतनी" एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें पलक तिवारी अहम भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म उनके करियर के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त और मौनी रॉय जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
युवाओं के बीच लोकप्रीय पलक तिवारी
फैंस की भारी भीड़ दिखाती है कि, वह युवाओं के बीच कितनी लोकप्रिय हैं। इस तरह के पलों से यह भी साफ होता है कि, सेलेब्रिटी लाइफ जितनी चमकदार बाहर से दिखती है, अंदर से उतनी ही चुनौतीपूर्ण भी होती है। अब दर्शकों को इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार है और यह देखना दिलचस्प होगा कि पर्दे पर "द भूतनी" क्या धमाल मचाती है।









