अवॉर्ड शो से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फिटनेस इंफ्लुएंसर लक्षय जग्गी पर रकुल प्रीत सिंह को नजरअंदाज करने का आरोप लगा। अब इस पूरे विवाद पर लक्षय ने अपनी सफाई दी है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो ने खूब हलचल मचा रखी है। इस वीडियो में फिटनेस इंफ्लुएंसर लक्षय जग्गी (Lakshay Jaggi) अवॉर्ड लेते समय अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) को नजरअंदाज करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने दावा किया कि लक्षय ने जानबूझकर एक्ट्रेस से हाथ नहीं मिलाया। अब इस पूरे मामले पर खुद लक्षय जग्गी ने चुप्पी तोड़ी है।

वायरल वीडियो से मचा बवाल

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि अवॉर्ड फंक्शन के दौरान जब लक्षय जग्गी स्टेज पर ट्रॉफी लेने पहुंचे, तो रकुल प्रीत सिंह ने उन्हें अवॉर्ड थमाया। इसके बाद लक्षय ट्रॉफी लेकर आगे बढ़ गए और उन्होंने अभिनेत्री की ओर देखा तक नहीं। इस छोटे से पल को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और कई लोगों ने कहा कि लक्षय ने एक्ट्रे को ‘इग्नोर’ किया।

ये भी पढ़ें- Kalki 2: 40 साल बाद अमिताभ बच्चन और कमल हासन की हुई खास मुलाकात, शुरू की 'कल्कि 2' की शूटिंग

'हाथ मिलाने का कोई रिवाज नहीं था'- लक्षय

मामला तूल पकड़ता देख लक्षय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनका किसी का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था। लक्षय ने कहा कि उनसे पहले एक महिला अवॉर्ड लेने आई थीं और जब उन्होंने हाथ बढ़ाया तो रकुल ने हैंडशेक नहीं किया।

ये भी पढ़ें- Vijay - Rashmika की शादी का जश्न शुरू: पूल पार्टी और शाही कैंडललाइट डिनर से हुई प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की धमाकेदार शुरुआत

लक्षय ने बताया कि उसी बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने स्टेज पर जाकर अवॉर्ड लिया और आगे बढ़ गए। उनका कहना है कि उन्होंने उस समय यही सोचा कि अगर हाथ मिलाने की परंपरा नहीं है तो सीधे अवॉर्ड लेकर आगे बढ़ना ठीक है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि इस घटना को गलत तरीके से लिया जाएगा।

कौन हैं लक्षय जग्गी?

लक्षय जग्गी एक जाने-माने फिटनेस इंफ्लुएंसर हैं। सोशल मीडिया पर उनके चार लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वे अक्सर जिम टिप्स, बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन और अपनी लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो साझा करते रहते हैं।