Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 7: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने रिलीज के सिर्फ 7 दिनों में ही दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। धुरंधर 2 अब यह उपलब्धि हासिल करने वाली टॉप फिल्मों में शामिल हो गई है।
भारत में शानदार प्रदर्शन

फिल्म ने भारत में 7 दिनों में करीब 623.42 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और 744.58 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। सातवें दिन यानी बुधवार को फिल्म ने 47.70 करोड़ रुपये की कमाई की, लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म की रफ्तार मजबूत बनी हुई है।
यह भी पढ़े - 58 की उम्र में 32 साल की एक्ट्रेस संग रोमांस! अक्षय कुमार ने वामिका संग एज गैप को लेकर ट्रोलिंग पर दिया जवाब
ओवरसीज में भी जलवा

विदेश में भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार है। ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने 260 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
पुष्पा 2 से टक्कर

‘धुरंधर 2’ ने 7 दिन में 1000 करोड़ कमाने के मामले में ‘पुष्पा 2’ की बराबरी कर ली है। हालांकि कुल 7 दिन की कमाई में ‘पुष्पा 2’ अभी भी थोड़ी आगे है, लेकिन अल्लू अर्जुन की फिल्म ज्यादा देर तक धुरंधर के तूफाने के सामने नहीं टिक पाएगी।
कई बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

फिल्म ने कमाई के मामले में ‘एनिमल’, ‘जवान’ और ‘पठान’ जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। अब इसका अगला लक्ष्य ‘कल्कि 2898 एडी’ का रिकॉर्ड तोड़ना है।
अगर फिल्म की यही रफ्तार जारी रही, तो दूसरे वीकेंड में कमाई में फिर उछाल आ सकता है। ऐसे में ‘धुरंधर 2’ कई और बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है और भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में अपनी जगह और मजबूत कर सकती है।
यह भी पढ़े - ‘धुरंधर 2’ में रणवीर के लुक को लेकर मचा बवाल; सिख समुदाय ने मेकर्स के खिलाफ दर्ज की शिकायत










