Logo
मोनालिसा और सनोज मिश्रा के विवाद में नया मोड़ आया है। मोनालिसा के परिवार ने सनोज का समर्थन किया है, जबकि मोनालिसा ने डायरेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए थे।

Monalisa Controversy: मोनालिसा और फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा के बीच चल रहा विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। मोनालिसा ने डायरेक्टर पर सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए हैं, जिसपर अब उनकी मां और परिवार ने प्रतिक्रिया दी है। 

मां ने बेटी के आरोपों को बताया झूठ

मोनालिसा की मां ने मीडिया से बातचीत में बेटी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि मोनालिसा खुद को बचाने के लिए ऐसे बयान दे रही है।
उनका कहना है कि किसी के कहने पर मोनालिसा ये सब बोल रही है और असलियत इससे अलग है।

परिवार ने किया डायरेक्टर का समर्थन

सनोज मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें मोनालिसा के माता-पिता नजर आए। वीडियो में उनके पिता ने कहा कि उन्होंने कभी अपनी बेटी को अकेला नहीं छोड़ा और हर शूटिंग में उसके साथ रहे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सनोज मिश्रा ने हमेशा मोनालिसा को बेटी की तरह माना।

यह भी पढ़े -  ‘नोटबंदी क्यों हुई, अब देश जान गया’- रवि किशन का बड़ा बयान, Dhurandhar 2 को बताया समाज का आईना

सनोज मिश्रा ने दी सफाई

सनोज मिश्रा ने भी इन आरोपों को साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने एक साधारण लड़की को मौका देकर आगे बढ़ाया और उसकी फिल्म पर काफी पैसा खर्च किया। उनका दावा है कि अब उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है।

जान से मारने की धमकी का दावा

मोनालिसा और उनके पति फरमान खान ने दावा किया है कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उनका कहना है कि उनके पोस्टर जलाए जा रहे हैं और उन्हें लगातार डर का सामना करना पड़ रहा है। अब सभी की नजर पुलिस जांच पर टिकी है, जिससे साफ हो पाएगा कि सच्चाई क्या है।

यह भी पढ़े - बोमन पर फूटा इस अभीनेत्री का गुस्सा, बोली - ईरान में लोग मर रहे थे तब आप चुप थे, अब आपको बोलना है!

7