Logo
एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘मर्दानी 3’ इस साल की चर्चित फिल्म रही। अब थिएटर के बाद ये फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है। रानी मुखर्जी इस फिल्म में शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में एक खतरनाक केस की जांच करती नजर आएंगी।

Mardaani 3 OTT release: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) ने इस साल अपनी फ्रेंचाइजी फिल्म मर्दानी 3 से बड़े पर्दे पर वापसी की है। इस फिल्म में एक बार फिर उन्होंने कॉप की भूमिका निभाकर दर्शकों के बीच खासी तारीफें बटोरीं। ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइज़ी का तीसरा भाग अब OTT पर दस्तक देने जा रहा है। इस साल जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘मर्दानी 3’ अब घर बैठे देखने के लिए तैयार हो जाइए है।

इस दिन और इस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

फिल्म ‘मर्दानी 3’ 27 मार्च 2026 से Netflix पर स्ट्रीम होगी। नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी आधिकारिक घोषणा की, जिसमें रानी मुखर्जी के सख्त पुलिस अवतार की झलक भी दिखाई गई।

 

फिर दिखेगा शिवानी शिवाजी रॉय का दम

फिल्म में रानी मुखर्जी एक बार फिर बहादुर और बेखौफ पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आ रही हैं। इस बार कहानी और भी ज्यादा गंभीर और रहस्यमयी है।

फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें महज तीन महीनों में 93 लड़कियों के अचानक गायब होने का मामला सामने आता है, जिसकी जांच की जिम्मेदारी शिवानी को मिलती है। इस केस की परतें खोलते हुए वह एक खतरनाक साजिश का पर्दाफाश करती हैं।

थिएटर रिलीज के समय ‘मर्दानी 3’ को दर्शकों से मिला-जुला प्रतिक्रिया मिली थी। जहां एक तरफ फैंस ने फिल्म और रानी के अभिनय की जमकर तारीफ की, वहीं कुछ दर्शकों ने इसे पिछली फिल्मों के मुकाबले कमजोर बताया। खासतौर पर फिल्म के सेकेंड हाफ को लेकर आलोचना भी हुई।

निर्देशन और स्टारकास्ट

फिल्म का निर्देशन अभिराज मिनावाला ने किया है और इसे आदित्य चोपड़ा ने यशराज फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। रानी मुखर्जी के अलावा फिल्म में जानकी बोदीवाला और मल्लिका प्रसाद भी अहम भूमिकाओं में नजर आई हैं।

बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन

‘मर्दानी 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 76 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। इससे पहले ‘मर्दानी 2’ ने लगभग 67 करोड़ और पहली फिल्म ‘मर्दानी’ ने 59 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

7