Logo
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच एक्टर बोमन ईरानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। एक्टर बोले - ईरानी शांती वार्ता के लिए तैयार पर ट्रंप को मुंबई आना होगा।

Boman Irani On Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘ईरानियों’ से बातचीत वाले बयान पर अब बॉलीवुड एक्टर बोमन ईरानी ने मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बोमन ईरानी (Boman Irani Instagram) ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो साझा कि जिसमे उन्होंने कहा कि ट्रंप जिन ईरानियों से बात करना चाहते हैं, वो दरअसल भारत का ‘ईरानी समुदाय’ है। वीडियो में बोमन ने कहा कि शांति वार्ता के लिए तीन लोगों से बातचीत जारी है - स्मृति ईरानी, अरुणा ईरानी और बोमन ईरानी। उन्होंने हंसते हुए कहा कि वह शांति के लिए तैयार हैं।

‘मैं वॉशिंगटन नहीं जाऊंगा’

बोमन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें सिर्फ एक दिक्कत है वो वॉशिंगटन नहीं जाएंगे। उन्होंने ट्रंप को मुंबई आने का न्योता दिया। एक्टर ने कहा कि ट्रंप को मुंबई की दादर पारसी कॉलोनी आना चाहिए। वहां उन्हें धंसक और कस्टर्ड खिलाया जाएगा और वहीं शांति की बातचीत होगी।

यह भी पढ़े - रणवीर सिंह की फिल्म ने रचा इतिहास; 7 दिन में 1000 करोड़ पार, ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड खतरे में!

गैस सिलेंडर लाने की रखी शर्त

बोमन ने मजाक में कहा कि अगर ट्रंप ( Donald Trump) अपने साथ गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) लेकर आएंगे, तो जिंदगी और आसान हो जाएगी। उनके इस बयान पर फैंस खूब हंस रहे हैं। बोमन का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस उनकी कॉमिक टाइमिंग की तारीफ कर रहे हैं।

यह भी पढ़े - 58 की उम्र में 32 साल की एक्ट्रेस संग रोमांस! अक्षय कुमार ने वामिका संग एज गैप को लेकर ट्रोलिंग पर दिया जवाब

7