Logo
Anil Kapoor’s mother Nirmal Kapoor passes away: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का शुक्रवार (2 मई 2025) को निधन हो गया। वह 90 वर्ष की थीं।

Anil Kapoor’s mother Nirmal Kapoor passes away: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का शुक्रवार (2 मई 2025) को 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल के सीईओ डॉ. संतोष शेट्टी ने बताया कि निर्मल कपूर का शाम करीब 5:25 बजे अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से पूरा कपूर परिवार सदमे में है।

निर्मल कपूर ने सितंबर 2024 में अपना 90वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया था। उनके निधन की खबर मिलते ही जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर सहित बॉलीवुड सेलेब्स उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचने लगे हैं। पापराज़ी वायरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किए जिनमें शोक संतप्त लोगों को बोनी कपूर के घर पहुंचते देखा जा सकता है।

गीतकार जावेद अख्तर मुंबई में निर्मल कपूर के घर पहुंचे।

अनिल कपूर ने 2022 में अपनी मां के 88वें जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था - "अद्भुत बेटी, पत्नी, मां, दादी और अब परदादी आज अपना 88वां जन्मदिन मना रही हैं! आप जैसा कोई नहीं! जन्मदिन मुबारक मम्मी!"

बता दें, निर्मल कपूर प्रसिद्ध निर्माता और सहायक निर्देशक सुरिंदर कपूर की पत्नी थीं। सुरिंदर कपूर 'पुकार', 'नो एंट्री', 'लोफर' और 'रूप की रानी चोरों का राजा' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते थे। कपूर परिवार ने अभी तक अंतिम संस्कार की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

5379487