Logo
Volvo Recall: वोल्वो ने इलेक्ट्रिक एसयूवी Volvo EX30 के लिए रिकॉल ग्लोबल लेवर पर लागू किया है। इस मॉडल की 40 हजार से अधिक गाड़ियां रिकॉल के दायरे में आएंगी।

Volvo Recall: दुनियाभर में अपनी सुरक्षित और प्रीमियम कारों के लिए मशहूर स्वीडिश ऑटोमेकर वोल्वो कार्स (Volvo Cars) ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी Volvo EX30 के लिए बड़ा रिकॉल जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मॉडल में बैटरी से जुड़ी संभावित सुरक्षा खामी सामने आई है, जिसके बाद कंपनी ने एहतियातन यह कदम उठाया है। कंपनी का कहना है कि ग्राहकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

क्या है समस्या?
रिपोर्ट्स के अनुसार, EX30 की कुछ यूनिट्स में बैटरी ओवरहीटिंग का खतरा पाया गया है। अधिक गर्म होने की स्थिति में वाहन में आग लगने की आशंका बढ़ सकती है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने प्रभावित वाहनों के लिए तुरंत रिकॉल जारी किया है।

कितनी यूनिट्स प्रभावित?
कंपनी ने कुल 40,323 यूनिट्स को रिकॉल के दायरे में शामिल किया है। ये सभी सिंगल मोटर एक्सटेंडेड रेंज और ट्विन मोटर परफॉर्मेंस वेरिएंट से संबंधित हैं। यह रिकॉल ग्लोबल लेवर पर लागू किया गया है, जहां-जहां यह मॉडल बेचा गया है।

ग्राहकों के लिए कंपनी की सलाह
रिकॉल की घोषणा के साथ कंपनी ने प्रभावित ग्राहकों को कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी है:

  • समस्या के समाधान तक वाहन को खुले स्थान पर पार्क करें।
  • चार्जिंग के दौरान बैटरी को 70% से अधिक चार्ज न करें।

क्या भारत में भी लागू है रिकॉल?
फिलहाल भारत में इस रिकॉल की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के पोर्टल पर भी इससे संबंधित कोई अपडेट उपलब्ध नहीं है।

आगे क्या करें?
वोल्वो प्रभावित ग्राहकों को ईमेल, फोन और मैसेज के जरिए सूचित कर रही है। जिन ग्राहकों को सूचना मिली है, उन्हें अपनी एसयूवी को नजदीकी अधिकृत सर्विस सेंटर पर ले जाना होगा। जांच के बाद यदि कोई खामी पाई जाती है तो संबंधित पार्ट को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के बदला जाएगा।

(मंजू कुमारी)

5379487