Logo
KTM Bike Update: केटीएम 200 ड्यूक को अब अटलांटिक ब्लू रंग में पेश किया गया है, साथ ही केटीएम 250 ड्यूक अब सिल्वर मेटैलिक और स्लेट ग्रे रंग विकल्पों में उपलब्ध होगी।

KTM Bike Update: ऑस्ट्रियाई दोपहिया ब्रांड केटीएम इंडिया (KTM India) ने अपनी नेकेड स्ट्रीटफाइटर लाइनअप को नया लुक देने के लिए 250 ड्यूक और 200 ड्यूक में नए कलर ऑप्शन पेश किए हैं। इन रंगों की घोषणा कंपनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया चैनलों के जरिए की है और उम्मीद है कि ये जल्द ही डीलरशिप पर उपलब्ध होंगे।

KTM 250 Duke के लिए दो नए रंग

  • KTM 250 ड्यूक अब सिल्वर मेटैलिक और स्लेट ग्रे रंग विकल्पों में उपलब्ध है। सिल्वर मेटैलिक वेरिएंट में सिल्वर टैंक एक्सटेंशन के साथ गहरे ग्रे रंग का फ्यूल टैंक मिलता है, जो इसे प्रीमियम और क्लीन लुक देता है। 
  • स्लेट ग्रे वेरिएंट में गहरे ग्रे टैंक पैनल के साथ नारंगी फ्यूल टैंक दिया गया है, जो बाइक को ज्यादा स्पोर्टी अपील देता है।
  • इन दोनों नए रंगों की कीमत लगभग 2.14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रहने की उम्मीद है। यह मौजूदा एबोनी ब्लैक, इलेक्ट्रॉनिक ऑरेंज, अटलांटिक ब्लू और मेटैलिक सिल्वर विकल्पों के समान है।

KTM 200 Duke को मिला नया अटलांटिक ब्लू
KTM 200 ड्यूक को अब अटलांटिक ब्लू रंग में पेश किया गया है। इस वेरिएंट में नारंगी रंग प्रमुख बना हुआ है, जिसे फ्यूल टैंक, हेडलाइट सराउंड और सबफ्रेम पर इस्तेमाल किया गया है। वहीं पहिए काले रंग में हैं और टैंक एक्सटेंशन व फ्रंट मडगार्ड पर नीले एक्सेंट दिए गए हैं। अपडेटेड वर्जन की कीमत 1.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो अन्य रंग विकल्पों के बराबर है।

इंजन और परफॉर्मेंस
मैकेनिकल तौर पर दोनों बाइक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। KTM 200 ड्यूक में 199cc, लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 24.67 bhp और 19.3 Nm टॉर्क जनरेट करता है। KTM 250 ड्यूक में 249.7cc इंजन है, जो 30.5 bhp और 25 Nm टॉर्क देता है। दोनों में 6-स्पीड गियरबॉक्स स्टैंडर्ड है।

(मंजू कुमारी)

5379487