Best E-Bike: देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी तेजी से रफ्तार पकड़ रही है। टू-व्हीलर से लेकर कार और कमर्शियल व्हीकल तक अब इलेक्ट्रिक अवतार में आ रहे हैं। खासतौर पर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रही हैं। स्टाइलिश डिज़ाइन, ऐप कनेक्टिविटी, फास्ट चार्जिंग और एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स इन्हें डेली कम्यूट और कॉलेज जाने वालों के लिए बेहतरीन विकल्प बनाते हैं। यहां आपको 5 स्मार्ट और दमदार लुक वाली इलेक्ट्रिक बाइक्स के फीचर्स और कीमत सहित अन्य जरूरी जानकारियां दी जा रही हैं।
1. Oben Rorr EZ Sigma
यह बाइक 95 किमी/घंटा की टॉप स्पीड देती है और 0–40 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 3.3 सेकंड में पकड़ लेती है। सिंगल चार्ज पर 175 किमी तक की रेंज मिलती है। 3.4 kWh वेरिएंट की कीमत 1,16,874 रुपये और 4.4 kWh वेरिएंट की कीमत 1,26,874 रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसमें 5-इंच TFT डिस्प्ले, नेविगेशन, कॉल/मैसेज अलर्ट, GPS सुरक्षा और 0–80% फास्ट चार्जिंग (लगभग 1.5 घंटे) जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
2. Ultraviolette UV X47
2.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत वाली इस बाइक में 7.1 kWh बैटरी मिलती है, जो 211 किमी की रेंज देती है। मल्टीपल राइड मोड्स, रीजनरेटिव ब्रेकिंग, LED लाइटिंग और टचस्क्रीन कंसोल इसे हाई-टेक बनाते हैं।
3. Revolt RV1 BlazeX
1.14 लाख से 1.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत वाली यह बाइक 3.24 kWh बैटरी के साथ 150 किमी की रेंज देती है। इको, नॉर्मल और स्पोर्ट मोड, जियोफेंसिंग, एंटी-थेफ्ट अलर्ट और डिजिटल कंसोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।
4. Ola Roadster X सीरीज
इस सीरीज में 2.5 kWh, 3.5 kWh और 4.5 kWh बैटरी विकल्प मिलते हैं। 252 किमी तक की रेंज और 118 किमी/घंटा टॉप स्पीड मिलती है। शुरुआती कीमत 84,999 रुपये से 1.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है।
5. Matter Aera 5000
भारत की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक बाइक में 10 kW मोटर और 5 kWh बैटरी मिलती है। 125 किमी रेंज और 7-इंच टचस्क्रीन, ब्लूटूथ व नेविगेशन जैसी स्मार्ट सुविधाएं इसे खास बनाती हैं। इसकी कीमत 1,81,308 रुपये (एक्स-शोरूम) है।
(मंजू कुमारी)







