दिल्ली की गलियों में दौड़ता 116KM रेंज वाला दमदार ई-स्कूटर, फीचर्स और पूरी जानकारी यहां देखें

25 Feb 2026

Kinetic Watts and Volts ने उत्तर भारत में दिल्ली-NCR में 3 एक्सक्लूसिव डीलरशिप की शुरुआत कर दी है

गुरुग्राम, नोएडा और साउथ दिल्ली में एक्सक्लूसिव डीलरशिप शुरू हो चुकी हैं। फरीदाबाद में भी जल्द नया शोरूम देखने को मिल सकता है

नई डीलरशिप्स में टेस्ट राइड से लेकर सर्विस सपोर्ट तक सब कुछ एक ही छत के नीचे उपलब्ध रहेगा

एमडी Ajinkya Firodia ने कहा कि दिल्ली-NCR देश के सबसे प्रभावशाली मोबिलिटी मार्केट्स में से एक है

Kinetic DX EV को क्लासिक डिजाइन और मॉडर्न इंजीनियरिंग के कॉम्बिनेशन के साथ पेश किया गया है

Kinetic DX स्टैंडर्ड की एक्स-शोरूम कीमत 1,11,499 रूपये और Kinetic DX Plus की एक्स-शोरूम कीमत 1,17,499 रूपये है

इसमें 2.6 kWh बैटरी पैक मिलता है, जो 116 किमी तक की IDC रेंज देता है, टॉप स्पीड 90 किमी/घंटा तक जाती है

Kinetic EV व्हाइट, ब्लू, ब्लैक, रेड और सिल्वर समेत 5 आकर्षक रंग विकल्प रूप में उपलब्ध है