नए लुक और दमदार अपडेट्स के साथ लॉन्च हुई KTM 200 Duke – जानें पूरी जानकारी

25 Feb 2026

नया Atlantic Blue शेड बाइक को फ्रेश और प्रीमियम फील देता है, सड़क पर चलते ही ये रंग तुरंत ध्यान खींचता है

नई कलर स्कीम के बावजूद कीमत 1.94 लाख रूपये (दिल्ली एक्स-शोरूम) ही रखी गई है

यह नया शेड मौजूदा Electronic Orange, Dark Galvano और Silver Metallic रंगों के साथ उपलब्ध रहेगा

KTM 200 Duke में स्प्लिट सीट सेटअप और ऊंचा रियर सेक्शन इसे रेसिंग लुक देता है, जो युवाओं को खासा पसंद आता है

इस बाइक में 199.5cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 24.67 bhp की पावर और 19.3 Nm का टॉर्क देता है

कंपनी के अनुसार इसकी टॉप स्पीड 140 kmph से ऊपर है, जो इसे सेगमेंट में मजबूत बनाती है

इसके फ्रंट में 43mm USD फोर्क और रियर में 10-स्टेप प्रीलोड एडजस्टेबल मोनोशॉक मिलता है, जिससे राइडिंग आरामदायक और कंट्रोल्ड रहती है