Motorola Edge 70 Fusion vs Nothing Phone 4a Comparison: Motorola Edge 70 Fusion और Nothing Phone 4a हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च हुए दो मिड-रेंज स्मार्टफोन हैं। दोनों डिवाइस Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर पर चलते हैं और 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज विकल्प के साथ आते हैं। हालांकि प्रोसेसर दोनों में समान है, लेकिन कुछ मायनों में दोनों फोन अलग‑अलग तरह से दमदार हैं।
Nothing Phone 4a अपनी फ्लेक्सिबल कैमरा सिस्टम, लंबी सॉफ्टवेयर सपोर्ट और क्लीन Nothing OS सपोर्ट इस खास बनाता है। वहीं, Motorola Edge 70 Fusion बैटरी लाइफ, फास्ट चार्जिंग और 144Hz डिस्प्ले के मामले में बेहतर अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है। आइए डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा, ऑपरेटिंग सिस्टम और कीमत के आधार पर देखें कि 30 हजार के बजट में आपको कौन सा फोन खरीदना चाहिए - Motorola Edge 70 Fusion या Nothing Phone 4a।
Motorola Edge 70 Fusion vs Nothing Phone 4a: डिस्प्ले
Nothing Phone 4a में 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i दी गई है और डिस्प्ले 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।
वहीं, Motorola Edge 70 Fusion में थोड़ी बड़ी 6.8-इंच FHD+ AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। यह भी Corning Gorilla Glass 7i से सुरक्षित है और सूरज की तेज रोशनी में 5,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस प्रदान करती है।
Motorola Edge 70 Fusion vs Nothing Phone 4a: परफॉर्मेंस
Nothing Phone 4a Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज विकल्प है।
Motorola Edge 70 Fusion भी Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें भी 12GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध है।
Motorola Edge 70 Fusion vs Nothing Phone 4a: ऑपरेटिंग सिस्टम
Nothing Phone 4a Nothing OS 4.1 पर चलता है, जो Android 16 आधारित है। कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 7 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। दूसरी ओर, मोटो का Motorola Edge 70 Fusion फोन Hello UI पर चलता है, जो Android 16 आधारित है। Motorola तीन प्रमुख OS अपडेट और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है।
Motorola Edge 70 Fusion vs Nothing Phone 4a: बैटरी
बैटरी के मामले में, Nothing Phone 4a में 5,400mAh की बैटरी दी गई है, जो 50W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं, Motorola Edge 70 Fusion में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 68W Turbo Power फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Motorola Edge 70 Fusion vs Nothing Phone 4a: कैमरा
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए, Nothing Phone 4a में रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। फ्रंट में 32MP का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दिया गया है।
Motorola Edge 70 Fusion में 50MP का मेन कैमरा, 13MP का अल्ट्रा-वाइड और 13MP मैक्रो लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें भी 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Motorola Edge 70 Fusion vs Nothing Phone 4a: कीमत
नथिंग ने अपने नए फ्लैगशिप फोन Nothing Phone 4a को भारत में ₹31,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। यह फोन 13 मार्च से खरीद के लिए उपलब्ध होगा। वहीं, Motorola Edge 70 Fusion के बेस वेरिएंट को ₹26,999 में पेश किया गया है। इसकी ओपन सेल 12 मार्च को दोपहर 12 बजे से Flipkart, Motorola.in और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।








