Realme C83 5G Launched in india: Realme ने अपनी C-सीरीज में नया स्मार्टफोन Realme C83 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। यह हैंडसेट MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर चिपसेट से लैस है। पावर के लिए इसमें शक्तिशाली 7,000mAh की टाइटन बैटरी लगी है। फोन में एक सिंगल रियर कैमरा है, जो 13 मेगापिक्सल का शूटर है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.8-इंच का LCD स्क्रीन है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। जानिए इस बजट 5G फोन की कीमत और फीचर्स के बारें में विस्तार से
Realme C83 5G की कीमत और उपलब्धता
Realme C83 5G भारत में तीन RAM और स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके बेस मॉडल 4GB RAM और 64GB स्टोरेज की कीमत ₹13,499 रखी गई है। वहीं 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट ₹14,499 में उपलब्ध है। टॉप-एंड मॉडल, जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज है, उसकी कीमत ₹17,499 रखी गई है।
ग्राहक इस स्मार्टफोन को छह महीने तक नो-कॉस्ट EMI विकल्प के साथ भी खरीद सकते हैं। नया Realme C83 5G भारत में 7 मार्च, 12 बजे IST से Flipkart और Realme की आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन में दो कलर ऑप्शन- Blooming Purple और Sprouting Green मिलते हैं।
Realme C83 5G के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Realme C83 5G Realme UI 7.0 पर चलता है, जो Android 16 आधारित है। फोन में 6.8-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी रेज़ॉल्यूशन 720x1,570 पिक्सल है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट, 900 निट्स पीक ब्राइटनेस, 16.7 मिलियन कलर और 180Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है, जिससे स्क्रीन पर कंटेंट स्मूथ और स्पष्ट दिखाई देता है।
फोन को MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर चिपसेट द्वारा पावर दिया गया है, जिसमें ARM Mali-G57 MC2 GPU शामिल है। इसमें 6GB तक LPDDR4x RAM और 128GB eMMC 5.1 स्टोरेज दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और ऐप परफॉर्मेंस को स्मूथ बनाता है।
कैमरा फीचर्स की बात करें तो Realme C83 5G में सिंगल रियर कैमरा है, जो 13MP का है (f/2.2, 77° FOV, ऑटोफोकस), और फ्रंट में 5MP का कैमरा (f/2.2, 78° FOV) सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दिया गया है। दोनों कैमरे 1080p/30fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं।
फोन में 7,000mAh की Titan बैटरी लगी है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, USB Type-C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, GPS, GLONASS, Galileo और QZSS उपलब्ध हैं। इसके अलावा फोन में proximity sensor, ambient light sensor, e-compass और accelerometer जैसे सेंसर भी दिए गए हैं।
फोन के डायमेंशन 166.3×78.1×8.4mm हैं और इसका वजन लगभग 212 ग्राम है, जिससे इसे पकड़ना और इस्तेमाल करना आरामदायक है।








