UP Congress protest in Lucknow: नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट-2024 और यूजीसी नेट पेपर लीक मामले में कांग्रेस शुक्रवार को देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन कर प्रभावित छात्रों को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
वीडियो देखें...
भाजपा सरकार ने हमेशा अन्याय के खिलाफ उठती हर आवाज को अपनी तानाशाही से दबाना चाहा है!
आज NEET परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदेश अध्यक्ष श्री @kashikirai जी को आदित्यनाथ की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
तानाशाह सरकार सुन ले कांग्रेस पार्टी युवाओं को हर हाल… pic.twitter.com/UcqHyAUvRc
— UP Congress (@INCUttarPradesh) June 21, 2024कांग्रेस पार्टी इस तानाशाही सरकार को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करने देगी। pic.twitter.com/WaNP93dzfz
— UP Congress (@INCUttarPradesh) June 21, 2024उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कहा, कांग्रेस युवाओं की उम्मीद है। छात्रों व युवाओं को न्याय दिलाने हमारी पार्टी हर संभव लड़ाई लड़ेगी। परीक्षार्थियों से मिलकर उन्होंने कहा, युवाओं का भविष्य बर्बाद नहीं होने देंगे। सड़क से सदन तक लड़ाई को लड़ेंगे।
पीसीसी चीफ अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय ने पेपर लीक के चलते UGC NET का पेपर रद्द कर दिया है। गड़बड़ी के तमाम सबूत हैं, लेकिन केंद्रीय शिक्षा मंत्री दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय बार बार सफाई देते हैं।










