Logo
Delhi Double Murder Case: दिल्ली के सरिता विहार में एक महिला और उसकी 6 साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पड़ोसी के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

Delhi Double Murder Case: दिल्ली के सरिता विहार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां पर 35 साल की महिला और उसकी 6 साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद  दोनों के शवों को ड के अंदर सामान रखने वाले बॉक्स में छिपा दिया। इस मामले के बारे में पता लगने पर इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतकों की पहचान 35 साल की ज्योति और उनकी 6 साल की बच्ची के तौर पर हुई है। पुलिस का कहना है कि उन्हें बीती रात करीब साढ़े 10 बजे मामले के बारे में सूचित किया गया। कॉस करने वाले शख्स ने पुलिस को बताया महिला और एक बच्ची का शव घर में मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उन्होंने पाया कि दोनों शव  बेड के अंदर सामान रखने वाले बॉक्स में पड़े हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि दोनों की मौत कारण गला घोंटना और दम घुटना बताया है।  

पड़ोसी पर हत्या का आरोप 

पुलिस ने इस मामले में मृतकों की बिल्डिंग में रहने वाले 35 साल के अकाउंटेंट दीन दयाल को मुख्य संदिग्ध माना है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दीन दयाल का मृतकों के परिवार से भतीजे का संबंध है।पूछताछ में पड़ोसी अजय कुमार गिरी और मुकेश कामत का कहना है कि ज्योति अपने पति और 3 बच्चों के साथ वहां रहती थी। वारदात के वक्त 2 बच्चे स्कूल गए थे। 

मृतका का पति ड्यूटी से जब रात को साढ़े 9 बजे पहुंचा, तो दरवाजा अंदर से बंद था और दोनों बच्चे बाहर बैठे हुए थे। कई बार दरवाजा बजाने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला तो, दरवाजे को पड़ोसियों की मदद से तोड़ा गया। अंदर दाखिल होने पर घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। लेकिन कोई भी चीज गायब नहीं थी।

यह भी पढ़ें:- मैं बीवी बच्चों के बिना जिंदा नहीं रह सकता
यह भी पढ़ें:- दिल्ली की 13 यूनिवर्सिटी फर्जी
यह भी पढ़ें:- दिल्ली के नरेला में जूता फैक्ट्री मालिक की चाकू मारकर हत्या
यह भी पढ़ें:- सट्टा किंग ने टी20 वर्ल्ड कप को देख सजाई पिच
यह भी पढ़ें:- यूथ कांग्रेस के 4 कार्यकर्ताओं को 5 दिन की पुलिस कस्टडी

पुलिस ने दर्ज किया केस

काफी तलाश करने के बाद मां और बेटी के शव बेड के अंदर मिले, जिसके बाद पुलिस को मामले के बारे में सूचित किया गय पुलिस का कहना है कि अकाउंटेंट दीन दयाल अभी फरार है, उसके खिलाफ  भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं।  

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए  haribhoomi.com के साथ।

5379487