नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar Airport) की पहली झलक सामने आई है। CM योगी आदित्यनाथ ने अंदर का वीडियो शेयर किया है, जिसमें एयरपोर्ट की आधुनिक सुविधाएं और भव्यता देख लोग हैरान हैं। जानिए क्या है खास।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट यानी Jewar Airport अब सुर्खियों में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मेगा प्रोजेक्ट के अंदर का वीडियो साझा किया है, जिसमें एयरपोर्ट की भव्यता और हाईटेक सुविधाएं साफ दिखाई दे रही हैं। दुनिया के चौथे सबसे बड़े एयरपोर्ट के रूप में तैयार हो रहा यह प्रोजेक्ट भारत के एविएशन सेक्टर को नई ऊंचाई देने वाला है।

वीडियो में एयरपोर्ट का अंदरूनी ढांचा, विशाल टर्मिनल और आधुनिक डिजाइन देखकर लोग दंग रह गए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे भारत के सबसे आधुनिक एयरपोर्ट्स में से एक बता रहे हैं।

सीएम योगी ने कहा कि यह एयरपोर्ट सिर्फ एक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश को ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश के नए केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में यूपी अब देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के एविएशन मैप पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

उन्होंने बताया कि जेवर एयरपोर्ट का पहला चरण अत्याधुनिक तकनीक, डिजिटल ट्रैवल सिस्टम और पर्यावरण अनुकूल सुविधाओं से लैस है। यह एयरपोर्ट आने वाले समय में एशिया के सबसे बड़े और दुनिया के चौथे सबसे बड़े हवाई अड्डों में शामिल होगा, जिससे लाखों यात्रियों और कारोबार को सीधा लाभ मिलेगा।

यहां देखें वीडियो 

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि किसानों के सहयोग और त्याग से साकार यह परियोजना प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार और स्वावलंबन के नए अवसर लेकर आएगी। साथ ही, यह उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति देने वाला ‘गेमचेंजर’ साबित होगा।

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “जेवर अब सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि भारत का ‘जेवर’ बनकर उभर रहा है।”

.....................................................................................................................................

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पीएम मोदी ने उद्घाटन किया। 35,000 करोड़ की लागत से बना जेवर एयरपोर्ट भारत का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बन गया है। इस मौके पर मोदी और योगी ने क्या कहा? पढ़िए पूरी खबर...