Logo
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, राज्य में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क (ड्राय) रहेगा। आने वाले दो से तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है।

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मार्च की शुरुआत से पहले ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिन में तेज धूप तो पड़ ही रही है, अब रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अधिकांश शहरों का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 7 डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गया है। पश्चिमी जिलों में दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा है। लोग तेज धूप से बचने के लिए घरों में ही रहना पसंद कर रहे हैं।

बाड़मेर सबसे गर्म
बाड़मेर में रविवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है।
इसके अलावा:

  1. जोधपुर – 35.1°C
  2. फतेहपुर – 35.5°C
  3. जैसलमेर – 34.7°C
  4. बीकानेर – 34.4°C
  5. जयपुर – 32.2°C

राज्य के लगभग सभी हिस्सों में आसमान साफ रहा और सुबह से शाम तक तेज धूप खिली रही।

रात में भी नहीं मिल रही राहत
दिन की तपिश के साथ अब रात का तापमान भी बढ़ गया है। कई शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है।

  1. बाड़मेर – 23°C
  2. जवाई डैम (पाली) – 20.6°C
  3. जैसलमेर – 20°C
  4. जालोर – 20.7°C
  5. जयपुर – 18°C

इन शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

अगले एक सप्ताह तक मौसम रहेगा शुष्क
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, राज्य में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क (ड्राय) रहेगा। आने वाले दो से तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है।

5379487