संजीव सक्सेना, भोपाल।
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अक्षय तोमर का कहना है कि एमपीपीएससी के छात्रों के साथ मोहन सरकार द्वारा वादा खिलाफी की गई है। प्रदर्शन में शामिल मध्यप्रदेश एनएसयूआई के उपाध्यक्ष को जेल में डाल दिया गया। जिनकी जमानत 3 दिन बाद हुई है। तोमर ने बताया कि पूरे 3 लाख से अधिक अभ्यर्थी है और पद केवल 158 जो कि पूरी तरह गलत है। अगर सरकार द्वारा 700 पदों की भर्ती नहीं निकाली जाती है तो मध्यप्रदेश एनएसयूआई दिल्ली तक छात्रों की आवाज बुलंद करेगी।
158 पदों पर भरे जाने हैं
दरअसल, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा (SSE) 2025 के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तारीख 17 जनवरी, 2025 (दोपहर 12 बजे तक) तक रखी गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 158 पद भरे जाएंगे। जिसमें उप जिला मजिस्ट्रेट, मुख्य नगर अधिकारी, नायब तहसीलदार, MPPSC जूनियर अकाउंट ऑफिसर सहित अन्य विभिन्न पद शामिल हैं। अब, इसी भर्ती प्रक्रिया में छात्र सरकार से पदों की संख्या बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।








