Logo
उज्जैन में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से MBBS छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद छात्रों ने आगरा रोड पर चक्काजाम कर सुरक्षा इंतजाम की मांग की।

मध्यप्रदेश। उज्जैन में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले द्वितीय वर्ष के MBBS छात्र की बाइक तेज रफ्तार ट्रक ने टकरा गई और उसकी जान चली गई। छात्र अपनी बाइक से जा रहा था तभी तेज रफ्तार ट्रक के साथ टक्कर हो गई। मृतक छात्र की पहचान हर्षित मेहरा के रूप में हुई है। छात्र की मौत के बाद उसके साथियों ने आगरा रोड हाइवे पर चक्का जाम कर दिया। बताया जा रहा है कि, करीब एक घंटे तक यातायात व्यवस्था बाधित रही।  

कॉलेज गेट के सामने हुई टक्कर
टक्कर इतनी जोरदार थी कि, मौके पर ही हर्षित की मौत हो गई। ट्रक आगरा की ओर से आ रहा था और हर्षित अपने हॉस्टल से निकल रहा था। कॉलेज गेट के सामने जब ट्रक और बाइक टकराए तो छात्रों की भीड़ इकठ्ठा हो गई।

आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार
अपने साथी छात्र की मौत के बाद प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कॉलेज गेट के सामने स्पीड ब्रेकर और बैरिकेड्स की व्यवस्था करने की मांग की। छात्रों ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ सख्त एक्शन लिए जाने की मांग भी की है। पुलिस ने बताया है कि, आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बैरिकेडिंग कर छात्रों को समझाया गया और यातायात व्यवस्था दोबारा शुरू की गई। 

यह भी पढ़ें: ग्वालियर में होगा 'दैत्य' का इलाज

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने नहीं स्वीकारा हेमंत कटारे का इस्तीफा

यह भी पढ़ें: BJP युवा मोर्चा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

यह भी पढ़ें: शिवलिंग पर सिर रगड़ता दिखा बाघ

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के आगमन से पहले इस्तीफा

एकलौता बेटा था हर्षित
कॉलेज प्रशासन के अनुसार, हर्षित अपने परिवार का एकलौता बेटा था। उसके पिता का पहले ही निधन हो गया था और मां मेहंदी आर्टिस्ट है। पुलिस ने उन्हें सूचना दे दी है। इधर हर्षित की मौत से उसके साथी छात्र और शिक्षक भी दुखी हैं।

5379487