इंदौर में ड्रोन निगरानी के दौरान दिग्विजय मल्टी पर जुआ खेल रहे 8 लोग पकड़े गए। द्वारिकापुरी थाना क्षेत्र की कार्रवाई।

मध्यप्रदेश। सोशल मीडिया के जरिए इंदौर पुलिस (Indore Police) का ड्रोन एक्शन (Drone) सामने आया है। बताया जा रहा है कि, दिग्विजय मल्टी पर जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को पुलिस ने ड्रोन की मदद से पकड़ा। इलाके में होली के त्योहार के मद्देनजर ड्रोन से नजर रखी जा रही थी तभी एक मल्टी पर कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए।

दिग्विजय मल्टी पर जुआ खेल रहे जुआरियों को लगा कि, यहां तक पुलिस पहुंच नहीं पाएगी लेकिन तकनीक ने इनका सारा खेल चौपट कर दिया। क्षेत्र में ड्रोन से निगरानी कर रही पुलिस टीम ने छत पर बैठे लोगों को देखा और इलाके की घेराबंदी की। इसके बाद डायल 112 मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें: होली की रात दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पत्थरबाजी और गोली चलाने की सूचना

यह भी पढ़ें: गेर पर रंगों से ढकेगा आसमान, 8 छतों से दिखेगा खास नजारा

यह भी पढ़ें: मक्का मस्जिद पर पत्थरबाजी केस में 6 गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: जबलपुर में बरगी डेम के जीरो पॉइंट पर नहाने गया युवक डूबा

यह भी पढ़ें: फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर वसूली के प्रयास में युवती को एक साल की सजा

पुलिस की टीम के पहुंचते ही जुआरी भागने की कोशिश करते नजर आए लेकिन टीम ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया था। मामला द्वारिकापूरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस सभी जुआरी को लकेर थाना पहुंची। बताया जा रहा है कि, कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देखिए वीडियो