Logo
छिंदवाड़ा के सोनपुर गांव में मंदिर पर हरा झंडा और कपड़ा लगाए जाने से तनाव फैल गया। पुलिस मौके पर पहुंची, CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी।

Chhindwara News: मध्यप्रदेश। छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के सोनपुर गांव में मंदिर पर हरा झंडा लगाने से तनाव हो गया। मामला शुक्रवार का है। मंदिर के गेट और कथित रूप से मूर्ती के ऊपर हरे रंग का कपड़ा लगाए जाने से लोग गुस्सा हैं। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई है और जांच शुरू कर दी गई। सीसीटीवी फुटेज निकालकर आरोपी की तलाश की जा रही है।

गांव में पुलिस टीम तैनात
बताया जा रहा है कि, मंदिर अमरवाड़ा मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर स्थित है। स्थानीय लोगों ने मंदिर में हरे रंग का झंडा देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल क्षेत्र में पुलिस अलर्ट मोड में है। इस घटना के सामने आने के बाद आसपास के थानों की पुलिस को सूचित किया गया है। गांव में भी पुलिस की एक विशेष टीम तैनात है। 

पुलिस ने लोगों को किया शांत
स्थानीय लोगों के अनुसार उन्होंने रास्ते से निकलते हुए मंदिर के गेट और मूर्तियों पर हरा कपड़ा ढके हुए देखा। इसके बाद लोगों ने इकठ्ठा होकर पुलिस को सूचना दी। आसपास के लोगों को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत किया और सीसीटीवी की मदद से आरोपी की तलाश करने का आश्वासन दिया।

अफवाहों पर विश्वास न करें
शुक्रवार को जुम्मे की नमाज है। इसी कारण ऐहतियात के तौर पर क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि, सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा। मामले पर हर ऐंगल से जांच की जा रही है।

5379487