Logo
Anurag Kashyap Controversy: भोपाल में मनोहर डेयरी के पास शनिवार (19 अप्रैल) दोपहर ब्राह्मण समाज के लोगों ने अनुराग कश्यप के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। उनकी तस्वीरों पर मूत्र विसर्जन कर एफआईआर कराने और मुंह काला करने की चेतावनी दी है।

Anurag Kashyap Controversy: फिल्म निमार्ता अनुराग कश्यप के खिलाफ भोपाल में भी विरोध प्रदर्शन हुआ। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से पूरे देश में आक्रोश है। इंदौर-भोपाल सहित मध्य प्रदेश के अन्य जिलों में भी ब्राह्मण समाज के संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। कहा, ब्राह्मण समाज के खिलाफ यह सब बर्दाश्त नहीं होगा। 

भोपाल में मनोहर डेयरी के पास शनिवार (19 अप्रैल) दोपहर कुछ युवाओं ने अनुराग कश्यप की तस्वीर पर मूत्र विसर्जन कर आक्रोश व्यक्त किया। इंदौर में भी उनके खिलाफ कड़ा विरोध हुआ है। ब्राह्मण समाज के लोगों ने अनुराग कश्यप की तस्वीरें सार्वजनिक शौचालयों में लगावा दी है।  

मुंह काला करने की चेतावनी 
ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष गौरीशंकर कक्का ने अनुराग कश्यप के बायन की घोर निंदा की। कहा, वह भोापल आएंगे तो हम उनका मुंह काला करेंगे। उनके खिलाफ प्रदेश में हर जिले में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। अनुराग की कोई फिल्म नहीं चलने दी जाएगी। एफआईआर दर्ज कराने की भी चेतावनी दी है। 

FIR के लिए करेंगे चक्काजाम
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्र ने कहा, भोपाल पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर एफआईआर दर्ज करांएगे। मामले में यदि ठोस कार्रवाई न की गई तो पूरे प्रदेश में विरोध-प्रदर्शन तेज किया जाएगा। जगह-जगह चक्काजाम किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: फिल्म फुले और अनुराग कश्यप के खिलाफ ब्राह्मण समाज में आक्रोश की वजह

फिल्म को प्रमोट का षडयंत्र 
प्रगतिशील ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू शर्मा ने कहा, अनुराग कश्यप ने अपनी फिल्म फूले को हिट कराने के लिए जानबूझकर गलत बयानबाजी कर रहे हैं। जो कि बहुत निंदनीय है। ब्राह्मण के एक हाथ में शास्त्र है तो दूसरे हाथ में शस्त्र भी है। परशुराम के वंशज इसका करारा जबाब देंगे। देश और प्रदेश में उसकी फिल्म नहीं चलने दी जाएगी। 

5379487