मध्यप्रदेश। ग्वालियर-भिंड के बरैठा टोल प्लाजा पर बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप है। फायरिंग की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बदमाशों ने फायरिंग करते हुए टोल बूथ पर धमकी भरी चिट्ठी भी दी है।
बताया जा रहा है कि, बदमाशों की मांग है कि, यहां सिक्स लेन रोड बनाई जाए। टोल प्लाजा बूथ पर जो चिट्ठी दी गई उसमें लिखा था कि, 'सरकार अंधी हो चुकी है और आकाश भदौरिया जैसा अब कोई नहीं मरेगा। हाईवे बनाओ या टोल हटाओ। अगर सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं हुआ तो इससे भी सख्त कदम उठाया जाएगा।'
आसपास के इलाकों में नाकाबंदी
गोलीबारी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। आसपास के इलाकों में भी नाकाबंदी कर तलाश की जारी है।
यह भी पढ़ें: भोपाल-जबलपुर रोड ROB धंसा, कांट्रेक्टर ब्लैकलिस्ट
यह भी पढ़ें: दूसरी बार उज्जैन पहुंची 12वीं फेल की अभिनेत्री मेधा शंकर
यह भी पढ़ें: भोजशाला सर्वे रिपोर्ट कोर्ट में पेश
यह भी पढ़ें: भोपाल में बजेगा ट्रेड डील पर आर-पार की लड़ाई का बिगुल
यह भी पढ़ें: NRI कोटे की सीटों पर हाईकोर्ट सख्त
बता दें कि, ग्वालियर-भिंड के बीच 80 किलोमीटर लंबा हाईवे हादसों के लिए कुख्यात है। स्थानीय लोगों का कहना है कि, आए दिन होने वाले हादसों में कोई न कोई अपनी जान गंवा देता है ऐसे में यहां अच्छी सिक्स लेन रोड का निर्माण किया जाना चाहिए। स्थानीय लोग सालों से सिक्स लेन रोड की मांग कर रहे हैं। धरना, प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपे जाने के बावजूद रोड निर्माण को लेकर कोई पहल नहीं की गई।
कौन है आकाश भदौरिया
फायरिंग करने वाले बदमाशों ने चिट्ठी में जिस आकाश भदौरिया का जिक्र किया वह भिंड का रहने वाला था। 16 फरवरी को जब वह अपने भाई के साथ जा रहा था तभी एक टैंकर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया और मौके पर ही आकाश ने दम तोड़ दिया।