दंपत्ति की मौत, भतीजा घायल
गांव तिहाड़ा के पास बाइक व ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति की मौत हो गई। जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए।
जानकारी अनुसार राजस्थान के मोहम्मदपुर निवासी 42 वर्षीय तेजपाल बावल की एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर लगा हुआ था। उसका भतीजा रेवाड़ी के अस्पताल में उपचाराधीन है। तेजपाल अपनी पत्नी भूतेरी देवी के साथ बाइक पर सवार होकर अस्पताल में उपचाराधीन भतीजे का हाल चाल पूछने के लिए आ रहा था।इसी दौरान गांव तिहाड़ा में एक प्राइवेट स्कूल के पास ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दंपत्ति को आसपास के लोगों ने बावल सामुदायिक केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उसकी तलाश शुरू कर दी।
बजरी लेकर आ रहा था ट्रैक्टर
जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक ट्रॉली में बजरी (रोड़ी) भरकर आ रहा था। जब वह उसकी टक्कर बाइक से हो गई। हादसे के बाद लोगों के घटना स्थल पर पहुंचने से पहले ही ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार होने में कामयाब रहा।









