Logo
पूर्व राजनयिक तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उपराज्यपाल बनाया गया है, वहीं एलजी विनय सक्सेना को लद्दाख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विस्तार से जानिये तरनजीत सिंह संधू के बारे में...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के कई राज्यों के राज्यपालों और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों के फेरबदल और नई नियुक्तियों को मंजूरी दी है। इसके तहत दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लद्दाख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं दिल्ली की बात करें तो पूर्व वरिष्ठ राजनयिक तरनजीत सिंह संधू नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी संभालेंगे। आइये विस्तार से जानते हैं दिल्ली के नए उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के बारे में...

कौन हैं तरनजीत सिंह संधू? 

दिल्ली के नए उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने इससे पहले इंडियन फॉरेन सर्विस में तीन दशक से ज्यादा सेवा दी है। वे इंडियन फॉरेन सर्विस के 1988 के बैच अधिकारी रहे। वे एक अनुभवी राजनयिक हैं। विशेषकर वैश्विक मामलों में अमेरिका के साथ भारत के रिश्तों का गहरा अनुभव है। उन्होंने फरवरी 2020 से जनवरी 2024 के बीच अमेरिका में भारत के राजदूत के तौर पर काम किया। उन्होंने महामारी के दौर यानी कोविड 19 की महामारी के बीच दोनों देशों के बीच प्रशासनिक कार्यों को भी बाखूबी संभाले रखा। यही नहीं, उन्हें सोवियत यूनियन, यूक्रेन, श्रीलंका और कीव में भी काम किया है। 

2024 में बीजेपी जॉइन किया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संधू ने रिटायरमेंट के बाद साल 2024 में भाजपा जॉइन कर ली थी। भाजपा ने उन्हें अमृतसर से लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दिया, लेकिन वे कांग्रेस नेता गुरजीत सिंह औजला से हार गए। अब उन्हें दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संधू के निजी जीवन की बात करें तो उनकी शादी रीनत संधू से हुई। 2 बच्चे हैं। रीनत संधू भी सीनियर इंडियन फॉरेन सर्विस ऑफिसर हैं। वे नीदरलैंड्स में भारत की राजनयिक हैं।  

5379487