देश भर में होली का पर्व 4 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। ऐसे में एक सप्ताह पहले से ही ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ना लाजमी है। यात्रियों को उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए रेलवे की तरफ से होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। अब उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने दिल्ली के व्यस्त रेलवे स्टेशनों पर भी सुरक्षा इंतजाम जांचने का कार्य शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में उत्तर रेलवे के जीएम राजेश कुमार पांडे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सुरक्षा इंतजामों को लेकर जरूरी दिशा निर्देश जारी किए।
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अजमेरी गेट की ओर यात्रियों की सुविधाओं का विशेष तौर से निरीक्षण किया। यहां पर प्रवेश द्वार, एस्केलेटर और प्रतीक्षा क्षेत्र शामिल है। उन्होंने कहा कि होली के पर्व के मद्देनजर यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने प्लेटफार्म नंबर 16 पर मिनी कंट्रोल रूम और यात्री सुविधा केंद्र की भी जांच की। संभागीय रेल प्रबंधक दिल्ली पुष्पेश रमन त्रिपाठी और वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षित और आरामदायक यात्रा के लिए उठाए गए ठोस कदमों की समीक्षा के लिए उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें : एमसीडी से पुराना जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनवाएं, यहां जानिये पूरी प्रक्रिया
यह भी पढ़ें : मुखर्जी नगर में खौफनाक वारदात, कलयुगी मौसी ने मासूम को मौत के घाट उतारा
यह भी पढ़ें : दिल्ली में आतंकी हमले को लेकर हाई अलर्ट, लाल किला और चांदनी चौक निशाने पर
दिल्ली से चलेंगी होली स्पेशल ट्रेनें
होली के पर्व से एक सप्ताह पहले ही ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगती है। ऐसे में उत्तर रेलवे ने देश के प्रमुख शहरों के लिए होली से पहले ही होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा कर दी थी। बिहार, उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत अलग-अलग राज्यों के शहरों के लिए होली स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। रेलवे अधिकारियों का दावा है कि इन होली स्पेशल ट्रेनों में जनरल और शयनकक्ष के साथ ही थर्ड ऐसी, सेकेंड एसी और फर्स्ट एसी के भी कोच लगाए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि भीड़ बढ़ने पर इन विशेष ट्रेनों में कोच की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। यहां क्लिक कर जानिये होली स्पेशल ट्रेनों की पूरी सूची।
समाप्त









