Logo
Noida Traffic Advisory: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे, इसके चलते नोएडा ट्रैफिक पुलिस की तरफ से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। जानिए किन रास्तों पर नहीं जा सकेंगे वाहन?

Noida Traffic Advisory: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम को देखते हुए नोएडा में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐसा बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में लगभग डेढ़ लाख लोगों की पहुंचने की संभावना है। नोएडा के ट्रैफिक डीसीपी शैलेंद्र कुमार के मुताबिक, शनिवार को शहर में हल्के माध्यम और भारी वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी। उन्होंने बताया कि शनिवार को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक नोएडा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और जेवर एयरपोर्ट के आसपास मालवाहक वाहनों के आवागमन पर पूर्ण रोक रहेगी। लेकिन निजी वाहनों और आपातकालीन वाहनों केव पर कोई रोक नहीं है।

रूट डायवर्जन

पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के मुताबिक, नोएडा एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहनों को गौतम बुद्ध नगर यूनिवर्सिटी से दयानतपुर इंटरचेंज के रास्ते पार्किंग नंबर 7 तक भेजा जाएगा। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा वेस्ट से आने वाले वाहनों को पुस्ता तिराहे से यूनिवर्सिटी की ओर मोड़ दिया जाएगा।

पार्किंग की व्यवस्था 

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, जेवर एयरपोर्ट के आसपास 15 पार्किंग के स्थल बनाए गए हैं। इन पार्किंग में 14700 भारी वाहन और माध्यम वाहन के अलावा पांच हजार दो पहिया वाहन पार्क किए जा सकेंगे। इस व्यवस्था को वीआईपी मीडियाकर्मी और आम लोगों के लिए किया गया है।

पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च 2026 को करेंगे। इस एयरपोर्ट को दिल्ली एनसीआर का बड़ा इंटरनेशनल प्रवेश द्वारा माना जा रहा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाद दिल्ली एनसीआर का दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। इस एयरपोर्ट से हवाई यात्रियों की बढ़ती हुई संख्या को संभालने में मदद मिलेगी।

कौन सा वाहन कहां खड़ा होगा?

जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन में आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। इस दौरान मेरठ और गाजियाबाद की तरफ से आने वाले वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के जरिए पार्किंग नंबर 6 और 7 में अपना वाहन खड़ा कर सकेंगे। मथुरा और अलीगढ़ से आने वाले वाहन यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए पार्किंग नंबर 5, 9 और 11 में अपना वाहन खड़ा कर सकेंगे। हापुड़ बुलंदशहर और खुर्जा से आने वाले वाहन पार्किंग नंबर 13 और 14 में खड़े होगें। इसके अलावा दो पहिया वाहनों को पार्किंग नंबर 4 में खड़ा किया जाएगा।

7