Gurugram Gang Rape Case: गुरुग्राम में नेपाली मूल की एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़िता मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है और कुरुक्षेत्र में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। वह 23 फरवरी को अपनी एक सहेली से मिलने के लिए गुरुग्राम के अशोक विहार इलाके आई थी। सहेली से नहीं मिल पाने पर वह परेशान हो गई और ऐसा बताया जा रहा है कि इसके बाद उसने शराब का सेवन कर लिया। इसके बाद वह घर लौटने के लिए एक ऑटो रिक्शा में सवार हुई।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ऑटो में पहले से ही तीन युवक सवार थे, जिनमें ऑटो चालक भी शामिल था। उन्होंने उसकी स्थिति का फायदा उठाया और उसे नाहरपुर रूपा इलाके में एक किराए के मकान या कमरे में ले जाकर पूरी रात सामूहिक दुष्कर्म किया। होश में आने पर युवती ने खुद को एक अज्ञात कमरे में पाया, जहां वही तीनों युवक मौजूद थे। उसने तुरंत सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज की है और जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'सीएम जनसुनवाई' ऐप किया लॉन्च
यह भी पढ़ें:- दिल्ली की 13 यूनिवर्सिटी फर्जी
यह भी पढ़ें:- दिल्ली में बार काउंसिल चुनाव के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
यह भी पढ़ें:- रेवाड़ी में 3 साल तक नाबालिग साली के साथ किया दुष्कर्म
यह भी पढ़ें:- दिल्ली के नरेला में जूता फैक्ट्री मालिक की चाकू मारकर हत्या
मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य फरार
पुलिस ने मुख्य आरोपी, जो ऑटो चालक है को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के एटा जिले का रहने वाला है। उसकी पहचान मनीष कुमार के रूप में गई है। अन्य दो आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। पीड़िता की उम्र विभिन्न रिपोर्ट्स में 24 से 26 वर्ष बताई गई है। यह घटना महिलाओं की सुरक्षा, खासकर सार्वजनिक परिवहन में यात्रा के दौरान, को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।