Punjabi Singer Karan Aujla Live Concert: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आज 28 फरवरी शनिवार को मशहूर पंजाबी पॉप सिंगर करण औजला का लाइव कॉन्सर्ट होने वाला है। इस कॉन्सर्ट को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस कॉन्सर्ट को 'P-POP कल्चर इंडिया टूर 2026' का नाम दिया है। कार्यक्रम का आयोजन आज शाम 4 बजे से लेकर 10 बजे तक होगा। ऐसे में दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं, वहीं एडवाइजरी भी जारी की है।
कैसे मिलेगी एंट्री ?
- गेट नंबर 2, 6, 8, 13, 14 और 21 से आम जनता/दर्शक प्रवेश कर सकेंगे।
- गेट नंबर 13 VIP दर्शकों की एंट्री के लिए तय किया गया है।
- गेट नंबर 6 से कलाकार, आयोजकों और टीम मेंबर्स को एंट्री दी जाएगी।
- गेट नंबर 1 और 10 को इमरजेंसी (आपातकालीन स्थिति) के लिए रिजर्व रखा गया है।
इन जगहों पर रहेगा डायवर्जन
- जेएलएन रेड लाइट
- सेवा नगर बस डिपो रेड लाइट
- 5th एवेन्यू रोड (डबल स्टोरी मार्केट/धोबी घाट के पास)
- प्रगति विहार रेड लाइट
- लाला लाजपत राय मार्ग टी-पॉइंट
- बारापुला कट, जेएलएन गेट नंबर 5 के पास
- जंगपुरा मेट्रो स्टेशन / सूचना भवन टी-पॉइंट
TRAFFIC ADVISORY
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) February 27, 2026
Special traffic arrangements will be in place for the LIVE MUSIC CONCERT “P-POP CULTURE INDIA TOUR 2026” featuring Punjabi Pop Singer Karan Aujla at Jawahar Lal Nehru Stadium, Lodhi Colony, New Delhi on 28.02.2026 (Saturday).
A gathering of approx.… pic.twitter.com/Y25bgvlpQR
यात्रियों के लिए विशेष सलाह
पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी में यात्रियों को पीक आवर्स के दौरान सलाह दी गई है, वे बी.पी. मार्ग, लोधी रोड और जेएलएन स्टेडियम के आसपास की सड़कों पर जाने से बचें, ताकि ट्रैफिक से बचा जा सके। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या अस्पताल जाने वाले लोगों को भी अपना रूट पहले से प्लान करने की सलाह दी गई है। कॉन्सर्ट में आने वाले लोगों को मेट्रो सेवाओं का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। खासतौर से जेएलएन स्टेडियम मेट्रो स्टेशन (वायलेट लाइन), जिससे ट्रैफिक का दबाव कम रहेगा।
यहां होगी पार्किंग की व्यवस्था
दर्शकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था सेवा नगर बस डिपो, सुनेहरी पुल्ला बस डिपो, CGO कॉम्प्लेक्स, SCOPE कॉम्प्लेक्स और गेट नंबर 7 से 9 के पास की गई है। वहीं कार्यक्रम में VIP गाड़ियों की पार्किंग स्टेडियम के अंदर गेट नंबर 1 से होगी। कार्यक्रम के दौरान आपातकालीन वाहनों दिल्ली पुलिस, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और दूसरी इमरजेंसी सर्विस गाड़ियों को परमिशन दी जाएगी। इमरजेंसी गाड़ियों को सलाह दी गई है कि परेशानी से बचने के लिए उन्हें बी.पी. मार्ग और लोधी रोड से दूर रहें।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।










