Delhi Weather Update: दिल्ली में गर्मी अभी से लोगों का हाल-बेहाल करने लगी है। समय से पहले ही गर्मी दस्तक दे चुकी है। बुधवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। बुधवार को न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अलग-अलग इलाकों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री से 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। रिज, पीतमपुरा इलाकों में तापमान 40 डिग्री से भी ऊपर पहुंच गया। ये इस सीजन में पहली बार हुआ है कि किसी इलाके में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंचा हो।
धूप और लू से मिलेगी राहत
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन ऐसी चिलचिलाती धूप और लू लोगों से लोगों को राहत मिलेगी। आज गुरुवार (27 मार्च) को हवा की गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है। आज हवा में 50 फीसदी नमी बनी रहेगी। इससे तापमान में लगभग तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। आज सुबह के समय आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत है। आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
ये भी पढ़ें: सड़कों पर नमाज, भाजपा का ऐतराज: विधायक करनैल सिंह ने पुलिस कमिश्नर से कर दी ये मांग, कहा- जनता को हो रही असुविधा
500 पहुंचा एक्यूआई
वहीं आज दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 500 दर्ज किया गया है, जो खतरनाक श्रेणी में आता है। बच्चों, बुजुर्गों, सांस संबंधी लोगों को इससे काफी परेशानी हो सकती है। ऐसे में घर से बाहर निकलते समय मास्क लगा कर निकलें।
रिकॉर्ड तोड़ लू चलने की संभावना
मौसम विभाग की तरफ से जानकारी दी गई है कि उत्तर-पश्चिम भारत में इस साल रिकॉर्ड तोड़ लू चल सकती है। इसके कारण इस सीजन सामान्य से ज्यादा गर्मी रहेगी। मैदानी इलाकों में तापमान कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस या सामान्य से पांच डिग्री अधिक होगा, जिसके कारण लू की स्थिति बनी रहेगी। IMD के पूर्वानुमान में बताया गया है कि सुदूर दक्षिणी क्षेत्रों को छोड़कर देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी अपना रंग दिखाएगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है। बता दें कि शहरों में बढ़ते तापमान का कारण 'हीट आइलैंड इफेक्ट है।'
ये भी पढ़ें: शराब तस्करों के साथ खेला: दिल्ली पुलिस ने 3732 कार्टन अवैध शराब बरामद की, 3 आरोपी गिरफ्तार









